https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) भंवर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने जिले के सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्ट्रर जांचने पर आठ राजपत्रित अधिकारी व बीस कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने सरकारी दफ्तरों का जाना हाल,निरीक्षण में आठ राजपत्रित अधिकारी व बीस कर्मचारी अनुपस्थित मिले
हनुमानगढ़. प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) भंवर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने जिले के सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्ट्रर जांचने पर आठ राजपत्रित अधिकारी व बीस कर्मचारी अनुपस्थित मिले। टीम में सर्व अनुभागाधिकारी मांगी लाल मीना, निरीक्षण अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा, मोहम्मद वकील व राहुल कुमार मीना शामिल थे। सभी सदस्यों ने बुधवार सुबह 9:40 से 10 बजे तक जिला मुख्यालय स्तर/ उपखंड एवं तहसील स्तर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। भंवर सिंह सोलंकी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 69 कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका मौके पर जब्त की गई। इन कार्यालयों के कुल 84 राजपत्रित अधिकारियों में से 8 अधिकारी एवं 333 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रतिशत की दृष्टि से 9.52 प्रतिशत राजपत्रित अधिकारी एवं 6 प्रतिशत कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उक्त अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की रिपोर्ट उच्च स्तर पर प्रस्तुत की जाएगी। सोलंकी ने बताया कि कार्यालयों में बकाया विधानसभा प्रश्न, संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण, आरटीआई के लम्बित प्रकरणों की जानकारी भी निरीक्षण दल की ओर से ली जाएगी। इस मौके पर हनुमानगढ़ एडीएम प्रतिभा देवठिया भी मौजूद रहीं।
.............................