हनुमानगढ़

कोहला व चक हीरासिंहवाला की टीमें बनी विजेता

कोहला व चक हीरासिंहवाला की टीमें बनी विजेता26वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापनहनुमानगढ़. व्यापार मण्डल शिक्षा समिति की ओर से टाउन स्थित व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित करवाई गई तीन दिवसीय 26वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ।
less than 1 minute read
कोहला व चक हीरासिंहवाला की टीमें बनी विजेता
कोहला व चक हीरासिंहवाला की टीमें बनी विजेता


कोहला व चक हीरासिंहवाला की टीमें बनी विजेता
26वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन
हनुमानगढ़. व्यापार मण्डल शिक्षा समिति की ओर से टाउन स्थित व्यापार मण्डल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित करवाई गई तीन दिवसीय 26वीं जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। अंतिम दिन17 व 19 वर्षीय टीमों के फाइनल मुकाबले हुए। 19 वर्षीय में गांव कोहला के महात्मा गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय व 17 वर्षीय में गांव चक हीरासिंहवाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की टीम विजयी रही। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीमों के खिलाडिय़ों को स्मृति चिह्न व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पहले अतिथियों ने मैच की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर व खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर की। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल व पूर्व चेयरमैन अमरसिंह राठौड़ थे। कार्यक्रम के दौरान सभापति ने खिलाडिय़ों के लिए दस लाख रुपए की लागत से शैड निर्माण करवाने की घोषणा की। इस मौके पर व्यापार मण्डल शिक्षण समिति अध्यक्ष अशोक जिंदल, उपाध्यक्ष दुलीचंद, सचिव विजय बंसल, सह सचिव विकास हिसारिया, कोषाध्यक्ष हरिकिशन खदरिया, पूर्व अध्यक्ष बालकिशन गोल्याण, प्रतियोगिता संयोजक अजय स्वामी, सचिव श्याम पांडे, विकास अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. नीलम गौड़, संजू गाडिया, किरण राठौड़ सहित कई खेलप्रेमी मौजूद रहे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित छात्रा खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इससे पहले इनका राज्य स्तर पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। वहां से टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने रवाना होंगी।

Updated on:
23 Oct 2021 08:47 pm
Published on:
23 Oct 2021 08:47 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति