हनुमानगढ़

महिला की बालियां छीनकर ले गए अज्ञात बाइक सवार

- लखूवाली के वार्ड दो में हुई घटना- घर के बाहर दुकान पर बैठी थी वृद्धा- पुलिस को दिया परिवाद
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Nov 2020, 6:37 PM IST
महिला की बालियां छीनकर ले गए अज्ञात बाइक सवार
महिला की बालियां छीनकर ले गए अज्ञात बाइक सवार

हनुमानगढ़. पीलीबंगा. लखूवाली के वार्ड दो की एक महिला के कानों से सोने की बाली खींचकर अज्ञात युवक फरार हो गए। वार्ड दो की 65 वर्षीय महिला भजनदेवी ने इस संबंध में मंगलवार को पुलिस थाना में परिवाद दिया। महिला ने बताया कि सोमवार अपरान्ह वह अपने घर के बाहर बनी दुकान पर बैठी थी तभी बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने अचानक कान पर झपटा मारा तथा बालियां खींचकर बाइक पर फरार हो गए।

महिला कुछ समझ पाती, इससे पूर्व ही अज्ञात युवक उसकी आंखों से ओझल हो गए। महिला के साथ हुई लूट की इस घटना से वार्डवासियों में रोष फैल गया। नागरिकों ने बताया कि अज्ञात युवकों में लूटपाट जैसी घटनाओं को लेकर पुलिस का कोई भय नहीं है। नागरिकों ने पुलिस को उक्त घटना में संलिप्त अज्ञात युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। (पसं)

पोस्त रखने के आरोपी को जेल भेजा
टिब्बी. दो किग्रा पोस्त सहित पुलिस की गिरफ्त में आए चक १४ एनजीसी रोही पन्नीवाली निवासी श्रवण कुमार पुत्र रामप्रताप बावरी को पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि टिब्बी थानाधिकारी भूप सिंह सहारण ने गुरूवार रात को गश्त के दौरान श्रवण कुमार को दो किग्रा पोस्त सहित गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। मामले की जांच कर रहे तलवाड़ा झील थानाधिकारी नवदीप सिंह ने आरोपी का रिमांड समाप्त होने पर उसे अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Published on: