https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला की स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला गोपालन समिति की बैठक सीईओ जिला परिषद अशोक असीजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला परिषद में आयोजित की गई इस बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ओम प्रकाश किलानियां ने बताया कि हनुमानगढ़ पंचायत समिति के स्तर पर नंदीशाला के लिए श्री गौशाला समिति हनुमानगढ़ टाउन एवं पंचायत समिति नोहर स्तर पर नंदीशाला खोलने हेतु श्री गौशाला नोहर का चयन किया जा चुका है।
पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला खोलने के लिए पशुपालन विभाग ने 20 बीघा जमीन की बाध्यता हटानेे को लेकर निदेशक को भेजा प्रस्ताव
-जिले में दो जगह खोली जा रही नंदीशाला निर्माण को लेकर जिला गोपालन समिति की बैठक में हुई चर्चा, विस्तृत एस्टीमेट बनाने के निर्देश
हनुमानगढ़. पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला की स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला गोपालन समिति की बैठक सीईओ जिला परिषद अशोक असीजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला परिषद में आयोजित की गई इस बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ओम प्रकाश किलानियां ने बताया कि हनुमानगढ़ पंचायत समिति के स्तर पर नंदीशाला के लिए श्री गौशाला समिति हनुमानगढ़ टाउन एवं पंचायत समिति नोहर स्तर पर नंदीशाला खोलने हेतु श्री गौशाला नोहर का चयन किया जा चुका है। अन्य पांचों पंचायत समिति के स्तर पर नंदीशाला के चयन नहीं हो पाने का कारण गौशालाओं के पास निर्धारित 20 बीघा जमीन नहीं होना पाया गया। डॉ. किलानियां ने बताया कि जिला कलक्टर नथमल डिडेेल के निर्देश पर हनुमानगढ़ जिले में नंदीशाला खोलने को लेकर 20 बीघा भूमि के नियम की बाध्यता में शिथिलता प्रदान करने के लिए पशुपालन विभाग के निदेशक को पत्र लिखा गया है। बैठक में टाउन और नोहर में नंदीशाला खोलने हेतु गौशालाओं द्वारा प्रस्तुत ऐस्टीमेट पर चर्चा की गई। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने विस्तृत एस्टीमेट की आवश्यकता बताई तो समिति ने गौशालाओं को और अधिक विस्तृत ऐस्टीमेट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। पशुपालन विभाग से डॉ. राकेश गांधी ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार जिले में पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला खोली जानी है। 1 करोड़ 57 लाख की लागत से प्रत्येक पंचायत समिति पर बनने वाली इन नंदीशालाओं के निर्माण लागत का 90 फीसदी हिस्सा राशि राज्य सरकार औऱ 10 फीसदी राशि नंदीशाला संचालक समिति देगी। बैठक में सीईओ जिला परिषद अशोक आसीजा के अलावा जिला कोषाधिकारी सुनील ढाका, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल अग्रवाल, कृषि विभाग से बीआर बाकोलिया आदि मौजूद रहे।
..........................