हनुमानगढ़़. सुरेशिया के वार्ड 60 में मकान के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो जनों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पांच जनों के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में नामजद मामला दर्ज कराया गया था।
कोर्ट रूम मर्डर केस दोहराने की धमकी देने वाले दो जने गिरफ्तार
- घर के बाहर फायरिंग मामले में दो जने गिरफ्तार
- सुरेशिया के वार्ड 60 में फायरिंग का मामला
हनुमानगढ़़. सुरेशिया के वार्ड 60 में मकान के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो जनों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पांच जनों के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में नामजद मामला दर्ज कराया गया था। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि हनुमान उर्फ कालू (42) पुत्र रामप्रताप वर्मा व मुकेश उर्फ सोनू (25) पुत्र विक्रमसिंह राजपूत निवासी वार्ड 59, सुरेशिया को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों के छिपने के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। आरोपी वारदात के बाद से बार-बार स्थान बदल रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एएसआई मघरसिंह व कांस्टेबल कृष्ण शामिल रहे। इस संबंध में 25 जुलाई को मुकेश कुमार उर्फ ज्ञानी (26) पुत्र सोमदत्त उर्फ सोमा यादव निवासी वार्ड 60, सुरेशिया ने मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि वह 24 अगस्त की रात मामा बलराम यादव के वार्ड 60 स्थित घर के बाहर बैठा था। तभी हथियारों से लैस सुरेशिया निवासी हनुमान, सुनील लोहिया, सोनू ओड, मोनू उर्फ जितेन्द्र व श्रीनगर निवासी श्रवण नायक बाइक पर आए। मामा के घर के बाहर पिस्तौल से दीवार व गेट पर फायर किए। मामा बलराम यादव के बारे में कहा कि वह कोर्ट में हमले में तो बच गया था। मगर इस बार हमारे पक्ष में गवाही नहीं दी तो जान से मार देंगे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 143 व 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
क्या है कोर्ट रूम मर्डर केस
आरोपियों के हवाले से जिस घटना का जिक्र किया गया, वह बहुत चर्चित है। कुलदीप सिंह नामक युवक की हत्या के मामले में बलराम यादव सहित कइयों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। इस मामले में एक अगस्त 2016 को हनुमानगढ़ के एडीजे कोर्ट में बलराम यादव, हरीश सिंधी वगैरह की पेशी थी। हत्या का बदला लेने के लिए कुलदीप सिंह के भाई सुखवीर सिंह उर्फ महंता व धर्मंेद्र सिंह ने कोर्ट रूम के बाहर बलराम यादव को निशाना बनाते हुए फायर किया। मगर हरीश सिंधी आगे आ गया। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने बाद में कई अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। नामजद आरोपियों में कोर्ट परिसर गोलीकांड का आरोपी भी शामिल है।