हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ जिले में कोरोना वैक्सीन का वेस्टेज अब तक 4.09 प्रतिशत

हनुमानगढ़. जिले में 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीनेशन निरंतर चल रहा है। अब तक जिले का वैक्सीन वेस्टेज 4.09 प्रतिशत है।

2 min read
हनुमानगढ़ जिले में कोरोना वैक्सीन का वेस्टेज अब तक 4.09 प्रतिशत

हनुमानगढ़ जिले में कोरोना वैक्सीन का वेस्टेज अब तक 4.09 प्रतिशत
- अन्य जिलों की तुलना में वैक्सीन वेस्टेज कम,
गलत डेटा इंद्राज, कराया ठीक
- जिले के 137 सेंटरों पर वैक्सीन वेस्टेज शून्य अथवा नेगेटिव
- कोविन पोर्टल पर नए प्रावधानों की जानकारी ना होने से बढ़ा वेस्टेज प्रतिशत
हनुमानगढ़. जिले में 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीनेशन निरंतर चल रहा है। अब तक जिले का वैक्सीन वेस्टेज 4.09 प्रतिशत है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले को 16 जनवरी से 30 मई तक कोवशिल्ड की 3 लाख 45 हजार 650 डोज एवं कोवैक्सीन की 14 हजार 990 डोज प्राप्त हो चुकी हैं। अब तक मिली कुल डोज में से कोवशिल्ड वैक्सीन की 3 लाख 48 हजार 915 डोज जिले के नागरिकों को लगाई जा चुकी है। जबकि कोवैक्सीन की 12 हजार 902 डोज लगाई जा चुकी है। जिले के विभिन्न संस्थानों के पास कोविशील्ड की 680 डोज एवं कोवैक्सीन की 1950 डोज उपलब्ध हैं। अभी तक प्राप्त डोज के अनुसार कोवीशिल्ड वैक्सीन का वैस्टेज -1.14 प्रतिशत व कोवैक्सीन का वेस्टेज 0.92 प्रतिशत है। दोनों वैक्सीन का वेस्टेज -1.06 प्रतिशत है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले ने कोविड वैक्सीन का पूर्ण सदुपयोग करते हुए प्रत्येक वॉयल में से 11 एवं 12 डोज लगाते हुए प्राप्त डोज से अधिक वैक्सीन लगाई गई है। इस प्रकार जिले में वेस्टेज का प्रतिशत काफी कम हैं। एक भी स्वास्थ्य केन्द्र पर वैक्सीन की बर्बादी नहीं हो रही है।
क्या है नए प्रावधान
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि 1 मई 2021 से कोविन पोर्टल पर टीकाकरण सत्र के समाप्त होने पर वैक्सीन डिटेल को ऑनलाइन इन्द्राज करने के प्रावधानों में बदलाव किया गया था। नए प्रावधानों में प्रत्येक टीकाकरण सत्र के समाप्त होने पर कुल प्राप्त हुई वैक्सीन वॉयल की संख्या, कुल लगाई गई डोज की संख्या एवं प्रति वॉयल डोज की संख्या को ऑनलाइन इन्द्राज करना पड़ता है। कोविन ऑनलाइन पोर्टल में नए प्रावधान लागू कर दिए गए थे। वैक्सीन का रिकॉर्ड कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करते समय वैक्सीनेटर (कम्प्यूटर ऑपरेटर)ने गलती से डेटा इन्द्राज कर दिया था। गलत डेटा ऑनलाइन हो जाने से जिले का वैक्सीन वेस्टेज अधिक दिखाया जा रहा है जो पूर्णत: गलत है। गलत डाटा दर्ज होने की जानकारी मिलने पर इसे सही करवा दिया गया है। जिले का वैक्सीन वेस्टेज कोविन पोर्टल पर अब 4.09 प्रतिशत अपडेट करवा दिया गया गया है। कोविन पोर्टल पर उक्त सूचना 1 मई 2021 से शुरू की गई थी, जिसके अनुसार आज तक कुल 184 कोविड वैक्सिनेशन सेंटर में से 137 सेंटरों पर वैक्सीन वेस्टेज शून्य अथवा नेगेटिव है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार व भारत सरकार की ओर से वैक्सीन की वास्तविक स्थिति का आकलन ई-विन पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। इसमें हनुमानगढ़ का 17 मई तक वैक्सीन वेस्टेज 2 प्रतिशत है। इसे और कम करने के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। प्रत्येक वैक्सीनेटर ने एक वायल में से कम से कम 11 से 12 डोज काम में ली है।

Published on:
31 May 2021 08:47 pm
Also Read
View All