हनुमानगढ़

Video: वार्षिक दीवान कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालू

—भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण

2 min read
food distribution in temple

संगरिया ( हनुमानगढ़ ). बाबा लखदाता पीर व हजरत जैन खान पीर का सालान दीवान गुरुवार रात्रि को स्थानीय श्रीकरणी माता मंदिर रोड स्थित अग्रवाल पीरखाना में आयोजित किया गया। व्यवस्थापक अशोक मित्तल भगते वाला ने बताया कि आयोजन में भटिण्डा के केवल बाबा व पीलीबंगां के चेतराम बाबा के सानिध्य में बाहर से आई भक्त मंडलियों ने बाबा का गुणगान किया। मुख्य सेवादार प्रकाश देवी भगतेवाला ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत मजार पर चद्दर चढाकर की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मनोकामना पूर्ण होने की कामना की गई।

पीरखाना में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाईन लगी रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में पीर सेवा समिति, गणेश महोत्सव मंडल संस्था, श्रीराम सोशल सोसायटी आदि संस्थाओं के सेवादारों ने व्यवस्था संभाली। इस अवसर पर पीर सेवा समिति के प्रधान सुरेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, सचिव मंगतराय जिंदल, सहसचिव जिम्मी गर्ग, रुचिर जैन, जॉनी गोयल, निशु जिंदल, सन्नी सोनी, हैप्पी ग्रोवर, अक्ष सिंगला, नीरज बंसल, पवन गर्ग, राजा सोनी, राकेश बंसल, चरणदास गर्ग, राकेश सिंगला आदि ने सेवाएं दी।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पंजाब-हरियाणा से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालू यहां पहुंचे। वार्षिक समारोह के तहत पीरखाना प्रांगण की भव्य सजावट की गई। यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में दर्शन के लिए पीरखाना परिसर में लंबी लाइन लगी रही। भंडारे की व्यवस्था में श्रीराम सोशल सोसायटी, पीर सेवा समिति व गणेश महोत्सव मण्डल संस्था के सेवादारो ने समुचित व्यवस्था संभाली।

Published on:
03 Nov 2017 05:19 pm
Also Read
View All