हनुमानगढ़

Video: मजदूर के हो गए होश फाख्ता

- हस्पताल में दो दिवसीय शिविर शुरु - विद्युत उपकरण नहीं, लाखों की खपत
2 min read
• •
Updated: 6 Dec 2017, 2:46 PM IST
 hanumangarh crime news in hindi
hanumangarh crime news in hindi

विशेष योग्यजन का किया सत्यापन

संगरिया. उपखंड के विशेष योग्यजनों को सरकारी सुविधाओं से जोडऩे व डिजिटिलाईजेशन प्रक्रिया में पंजीकृत करने के लिए दो दिवसीय प्रमाण-पत्र सत्यापन शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को शुरु हुआ। पूर्व बीसीएमओ डॉ. नरेश गर्ग व नर्सिंग स्टाफ ने ७२ योग्यजनों के दस्तावेज, नि:शक्ततता प्रमाण-पत्रों की व्यापक जांच करते हुए जीवित प्रमाण-पत्र जारी किए। बुधवार को भी शिविर सीएचसी में लगेगा। नए आवेदन भी प्राप्त कर उन्हें जिला स्तर पर ७ दिसंबर को होने वाले शिविर में पहुंचने की हिदायत दी गई।

तीन लाख का बिजली बिल देख खेतीहर मजदूर के उड़े होश
संगरिया. गांव रतनपुरा में तीन लाख रुपए का बिजली बिल देखकर एक खेतीहर मजदूर के होश फाख्ता हो गए। हालांकि उसके घर दो वल्व व टीवी के अलावा ऐसा कोई विद्युत उपकरण नहीं है कि लाखों की खपत हो जाए। पीडि़त रतनपुरा के वार्ड नं. ११ निवासी साहबराम पुत्र रामचंद्र का कहना है कि वह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित है।

विद्युत निगम ने उसे घरेलू कनैक्शन पर इस माह ४०१९७ यूनिट उपभोग दर्शाते हुए ३ लाख दो हजार ९५३ रुपए का बिजली बिल थमा दिया। जिसे सात दिसंबर तक जमा करवाना है। अब उसके सामने संकट खड़ा हो गया कि वह मुश्किलों से तो मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा है, इतनी बड़ी रकम का बिल कैसे चुकाएगा।

Read More:-

Published on: