5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: छात्र पुलिस से भिड़े,भगत सिंह चौक पर जाम लगाया,फिर कलक्ट्रेट पर छात्र-छात्रों ने किया प्रदर्शन

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने दो से तीन गुणा परीक्षा शुल्क बढ़ाने के विरोध में उप खंड स्तर से लेकर अब जिला स्तर पर विद्यार्थियों
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 6 Dec 2017, 7:54 AM IST

Student strike

श्रीगंगानगर.

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने दो से तीन गुणा परीक्षा शुल्क बढ़ाने के विरोध में उप खंड स्तर से लेकर अब जिला स्तर पर विद्यार्थियों का आंदोलन तेज कर दिया। पिछले छह दिन से विद्यार्थी कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन कर कर जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर फीस वृद्धि वापस लेने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई समाधान नहीं हुआ है। इस कारण अब विद्यार्थियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

मंगलवार को डॉ.बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय,चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय महाविद्यालय सहित शहर के अन्य निजी कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भगत सिंह चौक पर पहुंच कर धरना-प्रदर्शन किया। भगतसिंह चौक पर डेढ़ घंटा तक चौराहा को ब्लॉक कर प्रदर्शन किया। यहां पर छात्रों ने कहा कि राज्य सरकार व कुलपति छात्रों की मांग को हल्के में ले रही है। इसके बाद छात्रों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट में जाने को लेकर पुलिस-छात्र एक बार भिड़ गए।

इसको लेकर एक बार मामला तनावपूर्ण हो गए। छात्र व पुलिस एक दूसरे से उलझ गए। इसके बाद छात्रों ने वहां पर सभा कर जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,राज्य सरकार व कुलपति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कानून व्यवस्था को लेकर सीओ सिटी तुलसीदास पुरोहित सहित शहर के चारों थाना प्रभारी सहित पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

छात्र भगतसिंह चौक और कलक्ट्रेट पर जैन कॉलेज की छात्र संघ अध्यक्ष रेणु वर्मा, नौसीन खान, छात्र नेता अमन सहारण, कार्तिक तिवाड़ी, प्यारा सिंह मान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धर्मवीर जुड़ेजा, पारस तिवाड़ी, एसडी कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष हर्षदीप सिंह, निश्चय जनवेजा, मनप्रीत धीर, गोरव पारीक, सुनील निराणियां सुमित सहारण,राजप्रीत कौर, अलिशा परिहार, छात्र संघ अध्यक्ष संदीप कौर, दीक्षा, स्नेहा,प्रर्मिला, ओमी मेघवाल, श्रवण प्रजापत आदि ने कहा कि दो से तीन गुणा फीस बढ़ाकर छात्र वर्ग पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

छात्रों ने क्रमिक अनशन शुरू किया

इसके बाद डॉ.बीआर अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष अंबर जयपाल, चौधरी बल्लूराम गोदारा राजकीय महाविद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष संतोष भाटी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष भरत खौत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शुभम राहड़, बलविंद्र सिंह सैनी,डीके चूनावढ़ व मोहित शर्मा ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। पुलिस-छात्रों की भिड़त-भगत सिंह चौक से छात्र प्रदर्शन करने के बाद कलक्टे्रट में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

इसी दौरान पुलिस और छात्रों की आपस में एक बार जमकर भिड़त हो गई। करीब दस-पंद्रह मिनट तक पुलिस और छात्र आपस में उलझते रहे। अंबेडकर कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष अंबर जयपाल, एसएफआई के जिलाध्यक्ष शोभ सिंह ढिल्लो, रवि मालिया, रविंद्र तरखान,श्योप्रकाश नोखवाल सहित अन्य छात्रों को पार्षद सलीम अली चोपदार ने बीच-बचाव कर दूर-दूर करने की कोशिश की। मामला तनावपूर्ण होने पर एक बार पुलिस लाठी चार्ज करने की मूड़ में आ गई थी लेकिन पुलिस के अलााधिकारियों ने मामला को संभाला।

यहां पर भी हुआ आंदोलन तेज

श्रीकरणपुर,रायसिंहनगर,सादुलशहर,अनूपगढ़,केसरीसिंहपुर व सूरतगढ़ के कॉलेजों में फीस वृद्धि को कम करने की मांग को लेकर विभिन्न छात्र संगठन धरना, विरोध प्रर्दशन और कुलपति का पुतला जलाकर आक्रोश प्रकट कर रहे हैं। फीस वृद्धि का आंदोलन अब ब्लॉक स्तर पर दिन प्रतिदिन तेज होता जा रहा है। अब आगे क्या--छात्र संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि बुधवार को कलक्ट्रेट पर छात्र-छात्रों का क्रमिक अनशन जारी रहेगा। छात्र अंबेडकर कॉलेज में एकत्रित होकर सभी निजी कॉलेजों व कॉचिंग सैंटर को बंद करवाकर विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा