हनुमानगढ़

Video: पुलिया से हटाई मिट्टी, खुली हुई सड़क

पत्रिका में 'नरसे से भरी ट्राली पलटी शीर्षक से शुक्रवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद पंचायत हरकत में आई।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2017, 2:35 PM IST
road clean in sangria
road clean in sangria

संगरिया. गांव मालारामपुरा मेें ग्राम पंचायत ने ग्रामीणों के सहयोग से ऊंची पुलिया से मिट्टी हटाई। सरपंच मनप्रीतकौर बराड़ ने बताया कि पुलिया का लेवल तो सही था लेकिन उस पर नाजायज मिट्टी होने से करीब दो फुट ऊंची हो गई। इसे ग्रामीणों ने कार सेवा करते हुए अपने संसाधनों व एक्सवेटर मशीन की मदद से शुक्रवार सुबह हटाया। सड़क पर पड़ी लकडिय़ों, कूड़े के ढेर हटाकर साफ-सुथरी जगह की गई।

इससे सड़क मार्ग खुल गया और अतिक्रमण हट गए। गौरतलब है कि बुधवार देर शाम नरमे से भरी ट्राली पुलिया ऊंची होने के कारण पलट गई थी। जिसके बाद रात ११ बजे तक मार्ग अवरुद्ध होने से जाम सा लग गया। गनीमत रही कि उस वक्त यहां खेल रहे बच्चे घरों को जा चुके थे जिससे बड़ा हादसा टल गया। पत्रिका में 'नरसे से भरी ट्राली पलटी शीर्षक से शुक्रवार को समाचार प्रकाशित होने के बाद पंचायत हरकत में आई।

ग्रामीणों भादरराम वार्ड पंच, हरगोविंदसिंह, कृष्ण बिश्रोई, रुपसिंह, जगसीरसिंह बराड़, दलबारासिंह, हरमंद्रसिंह बराड़, दीनदयाल धानक, देवीलाल, सीताराम, जगदीश, गुरलालसिंह बराड़ व अन्य ने भी सामजिक सरोकार में योगदान देकर स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दिया। ग्रामीणों ने पत्रिका का आभार जताते हुए कहा कि अब हादसों पर अंकुश लगेगा श सड़क खुली होने से आवागमन सुलभ होगा। सरपंच ने बताया कि इस पुलिया वाली गली में सीसी ब्लॉक निर्माण कार्य भी स्वीकृत है, जो शीघ्र शुरु होगा।

Published on: