हनुमानगढ़

हनुमानगढ़ के संगरिया व टिब्बीमें मतदान की धीमी शुरुआत, दोपहर बाद पकड़ी गति

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद तथा टिब्बी व संगरिया पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान की शुरुआत धीमी रही। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। मगर साढ़े नौ बजे तक दो घंटे में केवल 11 फीसदी मतदान ही हुआ।
less than 1 minute read
हनुमानगढ़ के संगरिया व टिब्बीमें मतदान की धीमी शुरुआत, दोपहर बाद पकड़ी गति
हनुमानगढ़ के संगरिया व टिब्बीमें मतदान की धीमी शुरुआत, दोपहर बाद पकड़ी गति

हनुमानगढ़ के संगरिया व टिब्बीमें मतदान की धीमी शुरुआत, दोपहर बाद पकड़ी गति
- संगरिया व टिब्बी पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद जोन के चुनाव
हनुमानगढ़. पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद तथा टिब्बी व संगरिया पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान की शुरुआत धीमी रही। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। मगर साढ़े नौ बजे तक दो घंटे में केवल 11 फीसदी मतदान ही हुआ। इसकी वजह यह रही कि सुबह के समय ठंड के कारण मतदाता घरों से नहीं निकले। जैसे-जैसे धूप खिली तो मतदान केन्द्रों पर वोटर जुटने लगे। कोरोना गाइडलाइन की पालना के तहत मतदान केन्द्रों पर वोटर एकत्र हुए तथा मतदान किया। दोपहर तक तो मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लाइन लगने लगी। सुबह दस बजे तक टिब्बी क्षेत्र में 20 फीसदी तक मतदान हो चुका था। टिब्बी तहसील की तीस ग्राम पंचायतों में 177 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए चिकित्साकर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटी मास्क वितरण, हाथों को सेनेटाइज करने व तापमान जांचने के लिए लगाई गई है। रिटर्निंग अधिकारी मांगीलाल सुथार के अनुसार क्षेत्र में कहीं पर भी ईवीएम से जुड़ी शिकायत नही मिली है। इसके अलावा सभी केन्द्रों पर मतदाता उत्साह के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कर रहे हैं। वहीं संगरिया पंचायत में सुबह साढ़े नौ बजे तक 11.20 फीसदी वोटिंग हुई। जबकि दोपहर तक 30 प्रतिशत तक पहुंच गई। टिब्बी पंचायत समिति के 17 सदस्यों के लिए मतदान होगा। इसमें 57 जनें चुनाव मैदान में है। इसके लिए एक लाख उन्नीस हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Published on:
01 Dec 2020 12:07 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज सोलंकी डिटेन, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति