हनुमानगढ़

नाजायज संबंधों के संदेह में पत्नी की हत्या, बच्चे अब मां-बाप के साए से महरूम

हनुमानगढ़. अवैध संबंधों के संदेह में शुक्रवार को टाउन थाना क्षेत्र के गांव अराईयांवाली में एक जने ने सिर में धारदार हथियार से चोट मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
2 min read
नाजायज संबंधों के संदेह में पत्नी की हत्या, बच्चे अब मां-बाप के साए से महरूम
नाजायज संबंधों के संदेह में पत्नी की हत्या, बच्चे अब मां-बाप के साए से महरूम

नाजायज संबंधों के संदेह में पत्नी की हत्या, बच्चे अब मां-बाप के साए से महरूम
- धारदार हथियार से मारी सिर में चोट
- गांव अराईयांवाली की घटना
- देरी से आया पीहर पक्ष, आज होगा पोस्टमार्टम
हनुमानगढ़. अवैध संबंधों के संदेह में शुक्रवार को टाउन थाना क्षेत्र के गांव अराईयांवाली में एक जने ने सिर में धारदार हथियार से चोट मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना का पता चलते ही गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। प्रथमदृष्टया अवैध संबंधों के शक में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार दो बच्चों के पिता आत्माराम उर्फ लाभसिंह पुत्र मंगूराम बाजीगर निवासी अराईयांवाली को शक था कि उसकी पत्नी रूकिया उर्फ रूकेश (26) के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। ऐसे में कई बार वह पत्नी से झगड़ा कर चुका था। इसी संदेह के चलते आत्माराम ने शुक्रवार सुबह धारदार हथियार से रूकिया के सिर पर वार किया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आत्माराम वहां से फरार हो गया। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सुबह करीब 11 बजे सूचना मिलने पर टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण व शेरगढ़ चौकी प्रभारी एसआई विजयपाल बिश्नोई मय जाब्ता अराईयांवाली पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना कर मृतका के पीहर पक्ष को सूचना दी। पुलिस को मृतका का शव घर में बने कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि मृतका का पीहर रावतसर में है। उनको घटना के बाद सूचना दे दी गई थी। पीहर पक्ष शाम आया। ऐसे में पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं हो सकी। अब शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। चोट किससे मारी गई इसका पता तो आत्माराम के पकड़ में आने के बाद ही चल पाएगा। ग्रामीणों ने कुल्हाड़ी से वार कर की जानकारी दी है। पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करने की कार्रवाई जारी थी।
आरोपी भी नशेड़ी प्रवृत्ति का
जानकारी के अनुसार आरोपी आत्माराम नशेड़ी प्रवृत्ति का है। पत्नी की हत्या करने के बाद अब उसके दोनों बच्चों के भविष्य को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। क्योंकि बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। अब पिता भी हत्या के आरोप में जेल जाएगा। मृतका के तीन साल की बेटी तथा छह साल का बेटा है।

Published on:
22 Oct 2021 09:36 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा

Hanumangarh : ‘वोट पहले ही पड़ चुका था’, नाराज मतदाता ने दर्ज कराई शिकायत, चुनाव अधिकारी ने दी टेंडर वोट की अनुमति