हनुमानगढ़

पति की नशाखोरी से तंग आकर विवाहिता ने उठाया ऐसा कदम, सुनते ही उड़ गए होश

पति की नशाखोरी से तंग आकर विवाहिता ने उठाया ऐसा कदम, सुनते ही उड़ गए होश

2 min read
Jul 15, 2018

हनुमानगढ़। एक विवाहिता ने उस समय मौत को गले लगा लिया, जब वह अपने पति की नशाखोरी की लतों से तंग आ चुकी थी। मामला सांगरिया थाना क्षेत्र के सिंहपुरा गांव में देखने को मिला, जहां जलघर की डिग्गी में कूदकर विवाहिता ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर पति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

नशा बिक्री का काम करता है पति

सांगरिया के गांव सिंहपुरा में पति की नशाखोरीे व नशा बेचने की लतों से तंग आकर विवाहिता ने डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले पति को बार-बार समझाया लेकिन, उसके पति के एक बात भी समझ में नहीं आई। इसी का परिणाम रहा कि विवाहिता ने मौत को गले लगा लिया।

सात साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया

उप निरीक्षक मांगूराम ने बताया कि पुलिस थाना डबवाली सदर, जिला सिरसा (हरियाणा) निवासी पोलासिंह पुत्र मुखत्यारसिंह मजबीसिख ने थाने में रिपोर्ट दी है कि उसकी बेटी रसदीपकौर (35) की शादी करीब 9-10 साल पूर्व संगरिया निवासी अमनदीप सिंह पुत्र बिन्द्रसिंह मजबीसिख से हुई थी। मृतका के सात साल का हंसदीप है। लेकिन अब उसके सिर से मां का साया उठ चुका है।

पति को बार-बार समझाने पर नहीं माना तो उठाया ये कदम

आरोप है कि पति अमनदीपसिंह नशा बेचने का काम करता है। मृतका रसदीपकौर के बार-बार समझाने पर पति अपनी आदतों से बाज नहीं आया। मृतका रसदीप ने कई बार फोन करके पति की नशाखोरी के बारे में पीहर पक्ष को बताई। पीहर पक्ष के सामझाने पर भी नहीं माना। इसके चलते पति की करतूतों से तंग आई महिला ने मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद विवाहिता के पीहर पक्ष को मौत की खबर दी गई। इससे पूरा परिवार सन्न रह गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतका के पति अमनदीपसिंह से पूछताछ करने में जुटी है।

Published on:
15 Jul 2018 09:18 pm
Also Read
View All