हनुमानगढ़

पति गया था खेत पर, घर में अकेला पाकर जेठ ने बूह के साथ किया बलात्कार

एक विवाहिता ने शराब के नेश में जेठ पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
rape

हनुमानगढ़/ संगरिया। एक विवाहिता ने शराब के नेश में जेठ पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। नाथवाना गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि मंगलवार दोपहर एक बजे उसका पति खेत पर आैर उसकी सास किसी के घर पर गई हुई थी।

सास व पति को फोन पर बताया तो वे पहुंचे

उसे अकेली देखकर शराब के नशे में धुत्त जेठ जबरदस्ती घर में घुस गया। उसने विवाहिता के साथ बलात्कार किया। पीड़िता ने सास आैर पति को फोन पर बताया तो वे पहुंचे। सास ने जेठ को डांटा तो उसने उसे थप्पड़ मारे। जेठ ने पीड़िता के पति और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जांच उप निरीक्षक रचना बिश्नोई कर रही हैं।

एक अन्य मामले में घर से बेघर हाेकर पीहर आई महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की, जिसमें महिला घायल हो गई। गांव ढाबां निवासी 25 वर्षीय पीड़िता सोना पुत्री बाबूसिंह ने थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। बाइक की मांग पूरी नहीं हुई तो पति ने उसे घर से निकाल दिया।

स्त्रीधन लौटाने और बसाने से इंकार कर दिया। अब वह अपने पीहर में मां-बाप के पास आई हुई है। महिला का आरोप है कि सोमवार को हरियाणा के अलीकां गांव निवासी उसका पति सुबा सिंह अपने ससुराल आया। यहां उसने सोना के साथ डंडे से मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटा।

फोटो — प्रतीकात्मक तस्वीर

Updated on:
21 Mar 2019 11:09 am
Published on:
21 Mar 2019 11:07 am
Also Read
View All
हनुमानगढ़ जिला प्रमुख की कुर्सी पर बैठेगी महिला, जिला परिषद की 37 सीटों का देखें आरक्षण लॉटरी

Rajasthan Nikay Chunav : सभापति चुनाव से ठीक पहले MLA गणेशराज बंसल अरेस्ट, हनुमानगढ़ से बीकानेर के रास्ते में पुलिस ने किया था डिटेन, जानें पूरा मामला

पंजाब में पार्षदों को पकड़ने पहुंची पुलिस तो भड़की कांग्रेस, राजस्थान में थाने के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

हनुमानगढ़ में सभापति चुनाव के बीच निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल समेत कई पर FIR, जानें क्या है मामला

Hanumangarh Nikay Result: हनुमानगढ़ में निर्दलीयों ने बीजेपी-कांग्रेस को पछाड़ा, 35 सीटों पर जमाया कब्जा