हापुड़

Video: पत्नी ने पहले पति को पिलाई शराब और फिर प्रेमी संग जंगल में जाकर किया ये काम

महिला के पड़ाेस में रहता था प्रेमी पुलिस ने आराेपी महिला और उसके प्रेमी काे किया गिरफ्तार

2 min read
May 31, 2019
पत्नी ने पहले पति को पिलाई शराब और फिर प्रेमी संग जंगल में जाकर कर दिया ये काम- देखें वीडियो

हापुड़। महिला ने पड़ोसी प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए आरोपी प्रेमी- प्रेमिका ने मृतक के शव को जंगल में ले जाकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने जला हुआ शव मिलने के पांच दिन बाद वारदात का खुलासा कर दिया। और गुरुवार को मृतक की आरोपी पत्नी और पड़ोस में ही रहने वाले उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पति को शराब पिलाकर उतारा था मौत के घाट

पुलिस के अनुसार ग्रेटर नोएडा के गांव ढुंगरपुर रिलखा निवासी श्रीपाल की कुछ साल पहले ही राखी के साथ शादी हुई थी। वह यहां दोनों परिवार के साथ रहते थे। इसबीच ही राखी के पड़ोस में रहने वाले बिट्टू से प्रेम प्रसंग और अवैध संबंध बन गये। इसकी जानकारी लगते ही श्रीपाल ने अपना गांव छोड़ दिया। वह पत्नी राखी को लेकर हापुड़ में रहने लगा, लेकिन हापुड आने के बाद भी बिट्टू राखी से अवैध रूप से मिलता रहा। जिसका विरोध श्रीपाल करता रहता था। इसी से परेशान होकर 25 मई को आरोपी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को शराब में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद बोरे में ले गया शव

पति श्रीपाल की मौत के बाद आरोपी पत्नी और प्रेमी ने उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए प्लानिंग शुरू की। इसके बाद आरोपी पत्नी पति का शव बोरे में भरकर प्रेमी संग जंगल पहुंच गई। यहां दोनों ने श्रीपाल के शव को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। अगले दिन जला हुआ शव मिलने पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की। इसके पांच दिन बाद ही गुरुवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on:
31 May 2019 03:11 pm
Also Read
View All