महिला सुरक्षा पर देशभर में बहस छिड़ी हुई है, इसके बावजूद आत्मरक्षा के गुर सीखने वाली छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं...।मध्यप्रदेश में एक खिलाड़ी के चेंजिं
हरदा। महिला सुरक्षा पर देशभर में बहस छिड़ी हुई है, इसके बावजूद भी कानून का खौफ नहीं है। मध्यप्रदेश में एक खिलाड़ी के चेंजिंग रूम का गुपचुप तरीके से VIDEO बनाने और उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। मामला थाने पहुंचते ही हड़कंप मच गया।
मध्यप्रदेश के हरदा जिले मेंयहसनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की के कोच ने ही चेंजिंग रूम में कैमरा रखकर कपड़े बदलते हुए उसका वीडियो बना लिया, इसके बाद वीडियो सभी दोस्तों को भेजने की धमकी देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना लिए।
हरदा जिले में कराटे खिलाड़ी ने पुलिस को बताया कि ट्रेनिंग के दौरान उसके कोच खेल के दौरान भी अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करते रहते थे। पहले तो वो समझ नहीं पाती थी। इसके बाद उसका नया कोच आया। दूसरे कोच ने पहले वाले कोच से यह वीडियो हासिल कर लिया। इसके बाद नए वाले कोच ने वीडियो को दुनियाभर में फैलाने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए।
अचानक थाने पहुंची लड़की
हरदा के शासकीय कालेज में पढ़ने वाली दो लड़कियां शनिवार रात को अचानक थाने पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके कालेज का कराटे कोच निलेश सेन और स्टेडियम में कराटे कोच युसूफ मंसूरी ने उसके साथ छेड़छाड़, वीडियो बनाने और जबरन शारीरिक शोषण किया है। पुलिस ने दोनों ही छात्राओं की शिकायत पर अलग-अलग केस दर्ज कर लिए हैं।
एक नजर
-हंडिया थाना क्षेत्र में रहती है पीड़ित छात्रा।
-कराते कोच निलेश सेन पर छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
-उसने धोखे से चेंजिंग रूम में वीडियो बनाया।
-निलेश उसके साथ लगातार कराते सिखाने के बहाने गलत हरकतें किया करता था।
-नीलेश ने ही धोखे से चेंजिंग रूम में उसका कपड़े बदलते हुए वीडियो बना लिया।
-उसने कई छात्राओं के साथ प्रिंसिपल से शिकायत कर निलेश को हटाने की मांग की, लेकिन बाद में कोच को हटाया गया।
-छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने कराटे कोच बदल लिया।
-छात्रा ने युसूफ मंसूरी से ट्रेनिंग लेना शुरू कर दी।
-यहां छात्रा की परेशानी और भी बढ़ गई।
-छात्रा के दूसरे कोच मंसूरी ने निलेश से चेंजिंग रूम का अश्लील वीडियो हासिल कर लिया।
-सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी देकर जबरन बनाए शारीरिक संबंध।
-अब दोनों आरोपी जाएंगे जेल।