25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Harda / हरदा में स्कूली बच्चों को राहत, स्कूलों की टाइमिंग बदली, 26 नवंबर से नया आदेश लागू

हरदा में स्कूली बच्चों को राहत, स्कूलों की टाइमिंग बदली, 26 नवंबर से नया आदेश लागू

School Timing Change : तापमान में गिरावट के चलते जिले में संचालित कक्षा नर्सरी से 8वीं तक स्कूलों का समय बदला है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक जिले में संबंधित कक्षाएं सुबह 9 बजे से संचालित होंगी। आदेश 26 नवंबर से लागू हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Nov 2026, 4:37 PM IST

School Timing Change

हरदा में स्कूलों का समय बदला (फोटो सोर्स: Patrika File)

Harda News :मध्य प्रदेश में इन दिनों ठंड का दौर लगातार बढ़ता जा रहा है। खासतौर पर सुबह और रात के समय प्रदेशभर में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। जबकि कुछ जिलों में तापान में खासा गिरावट दर्ज की गई है। ठंड के इसी बढ़ती असर को देखते हुए सूबे के हरदा जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। फिलहाल, ये बदलाव कक्षा नर्सरी से लेकर 8वीं तक छात्रों के लिए किया गया है।

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि, जिलेभर में ठंड के प्रभाव को मद्देनजर रखते हुए सुबह लगने वाले नर्सरी से लेकर 8वीं कक्षा तक की समय सारिणी में बदलाव किया जा रहा है। ये बदलाव गुरुवार से जिलेभर में लागू हो जाएगा। जारी आदेश के अनुसार, गुरुवार 26 नवंबर 2026 से संबंधित कक्षाएं अपने निर्धारित समय के बजाए सुबह 9 बजे से शुरू होंगी।

नर्सरी से 8वीं तक के सभी स्कूलों पर आदेश लागू

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेश के मुताबिक, ये बदलाव सुबह की पाली में संचालित होने वाले स्कूलों पर लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी  डी.एस. रघुवंशी के हस्ताक्षर से जारी हुआ विभागीय आदेश जिले भर में आने वाले शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ सीबीएसई, नवोदय, केंद्रीय विद्यालय और माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़े स्कूल भी शामिल हैं।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर लिया गया फैसला

बताया जा रहा है कि, कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग की ओर से ठंड को मद्देनजर रखते हुए ये आदेश जारी किया गया है। प्रशासन ने छोटे बच्चों को सुबह की ठंड से राहत देने और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय में बदलाव का फैसला लिया है। हालांकि, ये आदेश कबतक प्रभावी रहेगा। इस संबंध में आदेश पत्र में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यानी ये आदेश विभाग द्वारा दिए जाने वाले अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।