25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / इंदौर में सब्जी मंडी हटाने पर गरमाई सियासत, जीतू पटवारी ने पूछा- क्या गरीब होना अपराध है?

इंदौर में सब्जी मंडी हटाने पर गरमाई सियासत, जीतू पटवारी ने पूछा- क्या गरीब होना अपराध है?

Vegetable Market Removal : फूटी कोठी फ्लाईओवर के नीचे सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई को लेकर प्रदेश की सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई को रोजी-रोटी पर हमला बताया है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Nov 2026, 4:02 PM IST

Vegetable Market Removal

कार्रवाई पर जीतू पटवारी ने उठाए सवाल (फोटो सोर्स: Jitu Patwari Facebook)

Indore News :मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित फूटी कोठी फ्लाईओवर के पास लगने वाली सब्जी की दुकानों को प्रशासन द्वारा हटाए जाने के मामले में अब प्रदेश की सिसायत गरमा गई है। सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में खड़े हुए कांग्रेस नेताओं से निगम अमले और पुलिस की झड़प और हालात बिगड़ने पर गिरफ्तारियां किए जाने के बाद अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने प्रशासन की ओर से लिए गए एक्शन को राज्य सरकार का गरीबों के प्रति दमनकारी फैसला करार दिया है। साथ ही, प्रदेश सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए कई बड़े सवाल किए हैं।

पीसीसी चीफ ने उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस अद्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए सरकार पर कई तीखे हमले किए हैं। उन्होंने लिखा कि, 'इंदौर में गरीब की सब्जी छीनी जा रही है, रोज़गार उजाड़ा जा रहा है और विरोध करने वालों पर सत्ता का अहंकार हावी है! फूटी कोठी पर मेहनतकश सब्जी विक्रेताओं की मंडी उजाड़ दी, सामान जब्त हुआ, महिलाओं की रोज़ी-रोटी सड़क पर बिखेर दी गई!'

इस दौरान उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि, गरीबों की मदद करने पहुंचे कांग्रेस के जुझारू नेताओं के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई हुई! भाजपा मप्र को किस दिशा में ले जा रही है? सीएम के प्रभार वाले जिले में मकान तोड़े रहे हैं, दुकानें उजाड़ रहे हैं, ठेले जब्त कर रहे हैं! गरीब से छत, हाथों से रोजगार छीन रहे हैं! क्या इंदौर में गरीब होना अपराध है? क्या मेहनत करके परिवार पालना गुनाह है? क्या सत्ता के सामने पीड़ा बताना अपराध है?

यही नहीं, जीतू पटवारी ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, 'भाजपा सरकार और इंदौर नगर निगम याद रखे, गरीब की थाली, परिवार और रोज़ी-रोटी पर हमला कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी! जनहित की हर लड़ाई को, कांग्रेस के सिपाही जी-जान से लड़ेंगे!'

पटवारी बोले- इंदौर में 'सरकारी अत्याचार' जारी

एक अन्य पोस्ट में जीतू पटवारी ने कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि, 'मुख्यमंत्री के प्रभार वाले इंदौर में 'सरकारी अत्याचार' जारी हैं! फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी हटाने के लिए नगर निगम टीम ने आज फिर खुलेआम गुंडागर्दी की! अस्थायी दुकानें हटाई, दुकानदारों की सब्जियां फेंक दी! नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट जी से दुर्व्यवहार किया! कांग्रेस नेता राजू भदौरिया जी से सरेआम मारपीट की!' उन्होंने आगे ये भी कहा कि, 'अहंकारी सुन लें, जनहित में कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा! हम गरीबों की लड़ाई लड़ते रहेंगे!'

क्यों शुरु हुआ हंगामा

बता दें कि, मामले में विवाद उस समय बढ़ गया जब नगर निगम ने सब्जी वालों की दुकाने उठाने के लिए उनका सामान और सब्जी फैंकनी शुरु कर दी। निगम के इस रवैय्ये से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा शुरु कर दिया। इस दौरान व्यापारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम और पुलिस बल के साथ झूमा-झटकी शुरु हो गई। हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

संत सेवालाल पुल यानी फूटी कोठी फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई का विरोध पिछले चार दिन से जारी है। बुधवार सुबह फ्लाईओवर की नीचे बोगदों में सब्जी की दुकानें लगने पर हटाने नगर निगम का रिमूवल अमला पहुंचा। ये देख व्यापारी भड़क गए और उन्होंने खुद ही सब्जी को सड़क पर फेंकना शुरू कर दिया। तबतक कांग्रेसी भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद फ्लाईओवर के नीचे से सब्जी दुकानों को हटाने पर विरोध, विवाद और हंगामा तेज हो गया। बावजूद इसके निगम रिमूवल अमले ने सख्ती से दुकानों को हटना शुरू कर दिया। इससे गुस्साई नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया और जब्त किया गया सामान वापस उतार लिया, जिसके बाद बढ़े हंगामे को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया।