हरदोई

आदित्य यादव ने कहा – इस तारीख को करेंगे गठबंधन पर ऐलान, अखिलेश की सरकार पर दिया बड़ा बयान

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उनपर जोरदार तंज कसा
2 min read
Nov 14, 2018
Aditya Yadav
Aditya Yadav

हरदोई. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर उनपर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाजवाद की परिभाषा भूल गई है। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकार में शिवपाल सिंह यादव व मुलायम सिंह यादव की हुई बेईज्जती पर भी बड़ी बात कही।

राम मंदिर पर बोले आदित्य-

आदित्य यादव बुधवार को हरदोई की एक सभा में पहुंचे थे जहां राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष अर्चना राठौर, राजेश यादव, जिलाध्यक्ष रामू कश्यप, गिरीश चंद्र बाजपेई समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही राम मंदिर का मुद्दा गरमा जाता है। जनता अब धर्म की राजनीति के चक्कर में नहीं आएगी।

गठबंधन पर की जाएगी घोषणा-

राष्ट्रीय महासचिव ने इस दौरान छोटे दलों से गठबंधन पर भी बड़ी घोषण की। उन्होंने कहा कि आगामी 9 दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई मैदान में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लोकसभा चुनाव 2019 की रणनीति बनाने के साथ ही छोटी-छोटी पार्टियों के गठबंधन की घोषणा भी की जाएगी।

लोग समाजवाद की परिभाषा ही भूल गए-

उन्होंने नेताजी व शिवपाल यादव के सपा में योगदान याद दिलाए व पूर्व की सपा सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सपा को खून पसीने से सींचा। आदित्य ने कहा पिछली सरकार (सपा) के अखिरी दो साल में निर्णए एसी में बैठकर लिए गए, जिन्हें रोकने पर सरकार में बैठे लोग समाजवाद की परिभाषा ही भूल गए। उन्होंने आगे कहा कि यह आखिर कैसा समाजवाद है, जहां पर अपने से बड़ों को बेइज्जत करना और अलग करने की राजनीति हो रही है। आदित्य ने अपने पिता व पसपा (लोहिया) के संयोजक को लेकर कहा कि शिवपाल सिंह यादव ने पिछली सरकार की छवि को सुधारने का काम किया, लेकिन बदले में उन्हें क्या मिला, यह सब जनता जानती है।

Published on:
14 Nov 2018 09:30 pm
Also Read
View All
Hardoi Couple Suicide: 15 साल के प्यार का दर्दनाक अंत! एक किलोमीटर के दायरे में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव

कीचड़ में भागा, गिड़गिड़ाया पर रहम न आया, एक को माथे में मारी गोली, दूसरे को दौड़ाकर काट डाला, जानें हरदोई मर्डर की इनसाइड स्टोरी

हरदोई में रिश्ते तार-तार! पति बना रोड़ा तो खाने में मिला दिया जहर, 2 जीजाओं संग हुई हुई रफूचक्कर

Hardoi Theft Case: एक रात, 16 आरोपी और 1.29 करोड़ रुपये, जानिए हरदोई चोरी की पूरी इनसाइड स्टोरी, पुलिस ने ऐसे पकड़ा पूरा गैंग

हरदोई में बोले डिप्टी सीएम बृजेश पाठक: सपा काल के दंगे लोग आज भी नहीं भूले, दिल्ली में फैलाई जा रही अराजकता