Hardoi News: हरदोई में शादी के महज दो महीने बाद ससुराल आई महिला ने ऐसा कांड कर दिया कि घरवालों सहित पुलिस वाले भी दंग रह गए। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ?
Hardoi Crime News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले ऊंचाटीला मोहल्ले के रहने वाले राम प्रताप यादव ने अपनी नई-नवेली दुल्हन को शादी के दो महीने बाद मायके से विदा करके 10 मई 2025 यानी शनिवार को विदा कराकर अपने घर ले आये। अगले दिन यानी 11 मई को सुबह उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी घर से गायब है। काफी खोजने के बाद भी नहीं मिली।
राम प्रताप यादव ने इसकी जानकारी उनकी शादी की मध्यस्थता कराने वाले उन्ही के मोहल्ले ऊंचाटीला के दिनेश, बघराई के रहने वाले श्यामू और मल्लावां थाना के माझिया के रहने वाले कुलदीप को दी। इन तीनो ने राम प्रताप यादव की कोई भी मदद करने से इंकार कर दिया। अब राम प्रताप ने पुलिस से मामले की गुहार लगाई है।
पीड़ित राम प्रताप ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी शादी दो महीने पहले महराजगंज के एक गांव की रहने वाली एक युवती से हुई थी। 10 मई को वो उसे विदा कराकर लाया और रात को खाना खाकर सो गया। सुबह उठा तो उसकी पत्नी, घर में रखे पत्नी के जेवर और 13 हजार रुपये भी गायब थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।