हरदोई

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस लेन पर भीषण हादसा: दंपती की मौत, मासूम बच्ची बाल-बाल बची

Highway Accident:हरदोई के पचदेवरा क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती सियाराम और नीलम की मौत हो गई, जबकि उनकी दो माह की बच्ची सुरक्षित बच गई। पुलिस जांच में जुटी है।

2 min read
Apr 21, 2026

Hardoi Road Accident:हरदोई जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो माह की मासूम बच्ची चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई। यह हादसा गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर पचदेवरा थाना क्षेत्र के सेढ़ामऊ गांव के पास सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गहबरा गांव निवासी सियाराम (22) और उनकी पत्नी नीलम (20) के रूप में हुई है। दोनों अपनी दो माह की बच्ची के साथ शाहजहांपुर जिले के नसीनगर गांव से एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें

UP Politics:एक वायरल वीडियो ने हिला दी UP की राजनीति, BJP पर बरसे अखिलेश यादव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दंपती सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पचदेवरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, हादसे में दंपती की दो माह की बच्ची को मामूली खरोंच तक नहीं आई, जिसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मासूम के सुरक्षित बच जाने को लोग ईश्वर की कृपा बता रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Also Read
View All