स्वास्थ्य

Health Tips: तेजपत्ते की चाय से करें अपने दिन की शुरुआत, वेट लॉस से लेकर हाई बीपी की समस्या को दूर करने में करता है मदद

Bay Leaf Benefits: तेज पत्ता का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, ये आयरन, पोटैशियम, कॉपर आदि सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए जानिए कि इसके सेवन से कौन-कौन से फायदे होते हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2022, 1:20 PM IST
 तेजपत्ते की चाय से करें अपने दिन की शुरुआत, वेट लॉस से लेकर हाई बीपी की समस्या को दूर करने में करता है मदद
bay leaf tea benefits

Bay Leaf Benefits: तेज पत्ता का सेवन आमतौर पर खाने के महक और स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ये सिर्फ खाने के स्वाद को नहीं बढ़ाता है बल्कि सेहत के लिए भी इसका सेवन बहुत ही ज्यादा बेहतरीन होता है। इसके सेवन बेली फैट की समस्या दूर हो जाती है वहीं ये हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखने में भी मददगार होता है। तेज पत्ता पोटैशियम, कॉपर, आयरन, कैल्शियम, सेलेनियम के जैसे कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यदि आप दिन की शुरुआत तेज पत्ते से बनी चाय से करते हैं तो ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है।
जानिए तेज पत्ता से बनी चाय के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

कैसे बनाएं तेज पत्ता की चाय
तेज पत्ता की चाय को बनाने के लिए आप लगभग तीन से चार तेजपत्ते को लें , एक छोटा चम्मच दालचीनी के पाउडर लें और अपनी इच्छा अनुसार नींबू पानी या शहद भी ले सकते हैं। अब एक बर्तन लें उसमें लगभग एक गिलास पानी लें और तेज पत्ते को डालें और इसमें नींबू के रस और शहद को मिला लें। इसे करीबन 7-10 मिनट तक पकने दें। इसके बाद इसे छान लें और इसकी चाय का सेवन करें। बेली फैट की समस्या से निजात पाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन जरूर करें।

तेज पत्ता की चाय के फायदे

1. वजन कम करने में करता है मदद
तेजपत्ते की चाय के रोजाना सेवन से बेली फैट के साथ ये वजन कम करने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। इसके रोजाना सेवन से शरीर में जमा हुआ फैट निकल जाता है वहीं ये धीरे-धीरे फैट को कम कर देता है। वजन कम करने के लिए आप इसका सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं।

2. नींद न आने की समस्या को करता है दूर-
तेज पत्ता की चाय के रोजाना सेवन से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को ये बेहतर बनाता है बल्कि ये मानसिक तनाव को दूर करने में भी मदद करता है। इसके चाय के रोजाना सेवन से दिमाग की सेहत को शांति मिलती है और दिमाग से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। अनिद्रा की समयसा को दूर करने के लिए सोने से पहले इसका सेवन जरूर करें।

3.हार्ट की सेहत को बनाता है स्वस्थ
हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो तेज पत्ते से बनी चाय का रोजाना सेवन कर सकते है। ये एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होते हैं, वहीं ये दिल की बीमारियों से लड़ने से भी मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें: ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने से लेकर सिर दर्द की समस्या को दूर करने में करता है मदद, जानें केले के छिलके के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

4.डायबिटीज को नियंत्रित करने में करता है मदद
तेजपत्ता के फायदों की बात करें तो फाइटोकेमिकल्स की मात्रा से ये भरपूर होते हैं, इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहते हैं। तेज पत्ता के रोजाना सेवन से डायबिटीज के लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: वजन कम करने में ये मसाले हो सकते हैं बेहद मददगार, जाने कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Apr 2022, 1:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट