स्वास्थ्य

इम्युनिटी बूस्ट करने के आलावा कमजोरी भी दूर करता है स्प्राउट्स का सेवन, आप भी जानिए इससे होने वाले अनेकों फायदों के बारे में

स्प्राउट्स का सेवन तो आप करते ही होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि इसके सेवन से शरीर को अनेकों लाभ मिल सकते हैं। इसलिए इसे अपने रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आप भी जानिए स्प्राउट्स से होने वाले अनेकों फायदे के बारे में।  

3 min read
amazing health benefits of eating sprouts

नई दिल्ली। स्प्राउट्स को खाना बहुत से लोग पसंद करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि ये केवल स्वाद में ही बेहतरीन नहीं होता है बल्कि सेहत को भी अनेकों फायदे पहुंचाने का काम करता है। स्प्राउट्स की बात करें तो बहुत सारी चीज़ों को एकत्रित करके अंकुरित करके बनाया जाता है। जो सेहत के लिए तो अच्छा होता ही है वहीं इसके सेवन से हेयर फॉल जैसी समस्या भी दूर हो जाती है। ये आंखों की रोशनी को तेज रखने में भी मददगार होता है। स्प्राउट्स को यदि आप और फायदेमंद बनाना चाहते हैं तो इसमें ड्राई फ़्रुइस भी मिला सकते हैं। ये बॉडी के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। और इससे हमारी बॉडी को बहुत सारे लाभ मिलते हैं।
आप भी जानिए कि स्प्राउट्स के सेवन से शरीर को कौन-कौन से लाभ मिल सकते हैं।

इम्युनिटी को रखता है मजबूत
स्प्राउट्स का सेवन यदि आप रोज करते हैं तो इससे इम्युनिटी काफी हद तक स्ट्रांग रहती है। स्प्राउट्स में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। फाइबर का सेवन इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने में मददगार साबित होता है। यदि स्प्राउट्स का सेवन सुबह नाश्ते के दौरान किया जाए तो ये और भी ज्यादा फायदा पहुंचाने का काम करता है। वहीं ये भारी होता है जिसके कारण आपको जल्दी-जल्दी भूख का अहसास नहीं होता है। इसलिए इम्युनिटी को मजबूत बना के रखने के लिए आपको स्प्राउट्स का सेवन रोजाना करना चाहिए।

आंखों की रोशनी के लिए
यदि आप ऐसे फूड्स के बारे में सोंच रहे हैं जिनके सेवन से आँखों की रोशनी तेज रहे तो ऐसे में स्प्राउट्स का सेवन आपके लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। स्प्राउट्स में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है वहीं साथ ही साथ इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। ये दोनों ही चीजों से आंखों की रोशनी तेज हो जाती है। वहीं यदि आप और फायदा पाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स में नींबू के रस को भी मिला सकते हैं। नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है। जिससे कि आंखों की रोशनी तेज होती है। आपको स्प्राउट्स को सेवन जरूर करना चाहिए ये बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

स्किन के लिए
स्प्राउट्स के रोजाना सेवन से त्वचा भी ग्लोइंग हो जाती है। स्प्राउट्स में अनेकों प्रकार के पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जैसे कि मिनरल्स, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन जो बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। इसके रोजाना सेवन से त्वचा से जुड़ी अनेकों समस्याएं भी कम हो जाती हैं। वहीं यदि आप स्वस्थ और ग्लोइंग त्वचा को पाना चाहते हैं तो स्प्राउट्स को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे सेहत को अनेकों फायदे होंगें। साथ ही साथ आप स्वस्थ भी रहेंगें। स्किन के लिए स्प्राउट्स का सेवन बहुत लाभकारी होता है। ये नेचुरल तरीके से स्किन को बेहतर बनाने का काम करता है।

एनर्जी को करता है बूस्ट
यदि हम ज्यादा काम कर लेते तो थके थके से महसूस करते हैं ऐसे में आप स्प्राउट्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। स्प्राउट्स के फायदे की बात करें तो इसमें अनेकों प्रकार के तत्त्व पाए जाते हैं जैसे कि मिनरल्स, प्रोटीन, आयरन आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इसका सेवन शरीर को ऊर्जा देता है। यदि आप लो फील करते हैं या बहुत ही ज्यादा थके हुए रहते हैं तो ऐसे में स्प्राउट्स का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। स्प्राउट्स के सेवन से एनर्जी बूस्ट हो जाती है। और सेहत को भी ढेरों लाभ मिलते हैं इसलिए इसे जरूर अपनी डाइट में शामिल करें।

Published on:
07 Nov 2021 04:45 pm
Also Read
View All