
एपिग्लॉटिस हमारे गले में छिपा एक छोटा सा अंग है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- freepik)
What Is Epiglottis: कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि खाना खाते या पानी पीते समय अचानक आपको तेज धसका उठ गया हो, और घर के बड़े-बुजुर्गों ने कहा हो ध्यान कहीं और होगा, इसलिए खाना गलत नली में चला गया? असल में, हमारे गले के अंदर एक बहुत ही कमाल की कुदरती व्यवस्था होती है जो खाने और हवा के रास्तों को अलग-अलग रखती है।
इसके पीछे सबसे बड़ा हाथ होता है एपिग्लॉटिस (Epiglottis) का। यह हमारे गले में छिपा एक छोटा सा अंग है, जो किसी ट्रैफिक पुलिस की तरह काम करता है। आइए क्लीवलैंड क्लिनिक (Cleveland Clinic) से समझते हैं कि यह कैसे काम करता है।
एपिग्लॉटिस हमारे गले के पीछे, जीभ के ठीक नीचे स्थित एक छोटा सा, पत्ती के आकार का कार्टिलेज (मुलायम हड्डी या लचीला फ्लैप) होता है। जब आप सामान्य रूप से सांस ले रहे होते हैं, तो यह खुला रहता है ताकि हवा आसानी से आपकी सांस की नली (windpipe) के जरिए फेफड़ों तक पहुंच सके।
हमारे गले में दो मुख्य नलियां होती हैं एक सांस लेने के लिए (Trachea) और दूसरी खाना पेट तक पहुंचाने के लिए (Esophagus)। इन दोनों नलियों का रास्ता गले के एक ही हिस्से से होकर गुजरता है। जब आप सांस लेते हैं, तो एपिग्लॉटिस ऊपर की तरफ उठ जाता है, जिससे सांस की नली पूरी तरह खुल जाती है और हवा फेफड़ों में चली जाती है। जैसे ही आप भोजन का निवाला या पानी का घूंट निगलते हैं, एपिग्लॉटिस तुरंत एक ढक्कन की तरह नीचे झुक जाता है और आपकी सांस की नली को पूरी तरह से बंद कर देता है। इसके बंद होते ही भोजन सीधे खाने की नली (फूड पाइप) में चला जाता है।
जब हम खाना खाते हुए अचानक हंसने या बात करने लगते हैं, तो एपिग्लॉटिस भ्रमित (confuse) हो जाता है। बोलने के लिए उसे हवा बाहर छोड़नी पड़ती है (जिसके लिए सांस की नली खुलनी चाहिए), लेकिन भोजन निगलने के लिए सांस की नली बंद होनी चाहिए। ऐसे में एपिग्लॉटिस पूरी तरह बंद नहीं हो पाता और खाने या पानी का एक छोटा सा कण भी सांस की नली में चला जाता है। इसी वजह से हमें अचानक बहुत तेज धसका (coughing reflex) लगता है। यह शरीर का एक सुरक्षा तंत्र है, जो खांसी के जरिए उस बाहरी चीज को तुरंत सांस की नली से बाहर फेंकता है।
मेयो क्लिनिक के अनुसार, कभी-कभी इन्फेक्शन या किसी चोट के कारण इस छोटे से फ्लैप में सूजन आ जाती है, जिसे मेडिकल भाषा में एपिग्लॉटाइटिस (Epiglottitis) कहते हैं। यह एक मेडिकल इमरजेंसी है क्योंकि सूजन की वजह से सांस की नली बंद हो सकती है और सांस लेने में गंभीर दिक्कत हो सकती है। इसके मुख्य लक्षण हैं;
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
15 Jul 2026 02:02 pm
Published on:
15 Jul 2026 02:02 pm
