
नई दिल्ली। प्याज का सेवन तो आप अक्सर करते ही होंगें, प्याज का इस्तेमाल आमतौर पर खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं प्याज न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाता है बल्कि सेहत को भी कई फायदा पहुंचाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि न केवल प्याज बल्कि इसका रस भी सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। प्याज के रस के सेवन से कई बीमारियां दूर होती जाती हैं वहीं ये आंखों कि रोशनी को भी तेज रखता है। इसलिए आपको भी जानना चाहिए कि प्याज के रस के सेवन से कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।
1.नींद न आने की समस्या को करता है दूर
नींद की समस्या को दूर करने में प्याज का रस आपके बेहद काम आ सकता है। वहीं इससे जुड़ा एक शोध सामने आया है कि जिससे पता चलता है कि प्याज के रस में एक प्रकार का सेडेटिव तत्व पाया जाता है ये गुण मन को शांत रखने में सहयता करता है। वहीं नींद न आने की समस्या भी दूर हो जाती है। इसलिए आपको प्याज का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है।
2.आंखों कि रोशनी को बढ़ाता है
यदि आप आंखों कि रोशनी को लंबे समय तक तेज बना के रखना चाहते हैं तो ऐसे में प्याज का रस आपकी सहायता कर सकता है। प्याज का रस अनेकों फायदेमंद तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन आपके आंखों को मजबूत बनाए रखने में सहायता कर सकते हैं। आप प्याज को खाएं हीं साथ ही साथ इसके रस को भी रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करें।
3.सूजन की समस्या होती है कम
यदि आप सूजन कि समस्या को कम करना चाहते हैं तो प्याज के रस का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। प्याज में एक एनाल्जेसिक नामक तत्व पाया जाता है जो दर्द निवारक का काम करता है। वहीं प्याज में एंटीइन्फ्लामेट्री के जैसे गुण पाया जाता है जो सूजन की समस्या को कम करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इसलिए प्याज का सेवन सूजन,दर्द के जैसे ढेरों समस्यायों को दूर करता है।
4.वेट कम करने में लाभदायक
वेट को दूर करने में प्याज का रस बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकता है। यदि आप भी वजन को कम करने कि सोंच रहे हैं तो प्याज के रस में आप शहद को मिला के सेवन कर सकते हैं। इसलिए आप प्याज का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। प्याज के रस के वहीं आपका इम्यून सिस्टम भी दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जाता है।