
नई दिल्ली। मुनक्का अंगूर को सुखाकर बनता है। वैसे तो अंगूर को सुखाकर किसमिस भी बनती है। पर जो बड़े दानेदार अंगूर होते हैं मुनक्का उनसे बनता है ।और यह ठंड में आपके सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। नीचे इस आर्टिकल में मुनक्का में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी गई है। ज्यादातर आपको मुनक्का को खाली पेट खाना चाहिए । इससे आपके पेट को साफ रखने में भी सहायता मिलती है। और यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करता है।
पेट को साफ रखें — अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट मुनक्का खाना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।दरअसल पेट में मुनक्का पानी को सोख सकता है और फिर कब्ज की परेशानी को दूर कर देता है। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है।
गले की समस्या से पाए निजात-
गले की समस्या जैसे खराश, खुश्की या खुजली है, तो रात में मुनक्का भिगो कर सुबह इसका सेवन करें। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इससे छुटकारा देंगे।
एनीमिया होगा दूर-
मुनक्के में मौजूद कॉपर, लाल खून की कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। मुनक्के में मौजूद आयरन और साथ ही बी कॉम्लेक्स विटामिन एनीमिया के इलाज में मददगार साबित होते हैं।
बोन को मज़बूत करें
मजबूत हड्डियों के लिए मुनक्का काफी फायदेमंद है। मुनक्के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनता है।
आयुर्वेद के हिसाब से मुनक्के को किशमिश की तुलना में ज्यादा फायदेमंद माना गया है । और कई रोगों को जड़ से खत्म करने वाला बताया गया है । क्योंकि मुनक्के में पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर के हर हिस्से को कोई न कोई फायदा पहुंचाते हैं।