स्वास्थ्य

Benefits of Walking 7,000 Steps : 7,000 कदम है लंबी उम्र का नया मंत्र, लैंसेट स्टडी में खुलासा

Walk for Live Longer: क्या आप भी रोज 10,000 कदम चलने की चिंता करते हैं? अब परेशान होना छोड़ दें। नई रिसर्च बताती है कि हर दिन सिर्फ 7,000 कदम चलना ही काफी है। 'द लैंसेट पब्लिक हेल्थ' में छपे एक बड़े अध्ययन के अनुसार, रोज इतने कदम चलने से आप कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2025, 7:49 AM IST
benefits of walking 7000 steps, 10000 steps daily
benefits of walking 7000 steps (फोटो सोर्स : Freepik)

Benefits of Walking 7,000 Steps : क्या आप भी अपनी स्मार्टवॉच या फोन पर देखते रहते हैं कि आज कितने कदम चले? और 10,000 पूरे नहीं होते तो थोड़ा निराश हो जाते हैं? तो अब चिंता छोड़ दीजिए। हाल ही में एक बड़ी रिसर्च सामने आई है जो कहती है कि हर दिन सिर्फ 7,000 कदम चलना ही काफी है।

Walk for Live Longer : 'द लैंसेट पब्लिक हेल्थ' नाम की एक मशहूर पत्रिका में छपे इस नए अध्ययन ने बताया है कि 7,000 कदम चलकर आप कई खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं, आपकी याददाश्त तेज हो सकती है और आप एक लंबी व सेहतमंद जिंदगी जी सकते हैं।

हमेशा से यही सुना है कि 10,000 कदम चलना बहुत जरूरी है पर भागदौड़ भरी जिंदगी में यह कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है। खासकर जब हमारा ज्यादातर काम बैठकर होता है। ऐसे में यह नई रिसर्च हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह कोई छोटी-मोटी खोज नहीं बल्कि 1.6 लाख से जयदा लोगों के डेटा को देखकर ये नतीजे निकाले गए हैं।

Benefits of Walking 7,000 Steps : सिर्फ दिल नहीं, पूरे शरीर को फायदा

इस रिसर्च का सबसे कमाल का पहलू ये है कि ये सिर्फ दिल की सेहत या मौत के खतरे तक सीमित नहीं है। पहले के अध्ययनों में ज्यादातर इन्हीं बातों पर ध्यान दिया जाता था। लेकिन ये नई रिसर्च कहती है कि 7,000 कदम चलने से आपके पूरे शरीर को गजब के फायदे मिलते हैं:

मौत का खतरा 47% कम: मतलब अगर आप रोज 7,000 कदम चलते हैं तो किसी भी वजह से मौत का जोखिम लगभग आधा हो जाता है।

दिल की बीमारी का खतरा 25% कम: दिल को तंदुरुस्त रखने का ये एक बहुत ही आसान तरीका है।

कैंसर में 6% की कमी: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचने में भी ये मददगार है।

शुगर (टाइप 2 डायबिटीज) में 14% की गिरावट: आजकल ये बीमारी बहुत आम है चलने से इसे काबू में रखने में मदद मिलती है।

याददाश्त कमजोर होना (डिमेंशिया) 38% कम: बढ़ती उम्र में याददाश्त कम होने की समस्या को आप काफी हद तक टाल सकते हैं।

डिप्रेशन (तनाव) में 22% की कमी: मानसिक सेहत के लिए भी टहलना बहुत फायदेमंद है।

गिरने का जोखिम 28% कम: बढ़ती उम्र में गिरने से चोट लगने का खतरा होता है चलने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और संतुलन बेहतर होता है।

पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रोफेसर के. श्रीनाथ रेड्डी बताते हैं कि भले ही कई गाइडलाइन्स में 10,000 कदम बताए गए हों लेकिन फायदे 4,000 से 7,000 कदम पर भी मिलते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि फायदे सिर्फ दिल तक सीमित नहीं बल्कि शरीर के कई हिस्सों को मिलते हैं।

यहां तक कि अगर आप सिर्फ 4,000 कदम भी चल पाते हैं तो वह भी आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है खासकर उन लोगों के लिए जो अभी बिल्कुल भी एक्टिव नहीं हैं (यानी रोज सिर्फ 2,000 कदम चलते हैं)।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
10 Aug 2025, 7:49 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट