स्वास्थ्य

Cancer Prevention Diet: कैंसर से बचाव के लिए कैसा होना चाहिए खानपान? अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की गाइडलाइन से समझें

What kills cancer cells in the body naturally : अगर आप कैंसर रिस्क को कम करने के लिए खाने पीने की चीजें तलाश रहे हैं तो American Cancer Society और Mayo Clinic की मेडिकल रिपोर्ट में इसका जिक्र मिलता है।
2 min read
Jul 04, 2026
Cancer Prevention Diet, What kills cancer cells in the body naturally, American Cancer Society,
Cancer Prevention Foods प्रतीकात्मक तस्वीर Credit- ACS

Cancer Prevention Diet Chart : अमेरिकन कैंसर सोसाइटी (ACS) के विशेषज्ञों के अनुसार, "कैंसर के खतरे को कम करने के लिए कोई एक जादुई सुपरफूड नहीं है, बल्कि यह आपके पूरे खानपान के तरीके पर निर्भर करता है। एक सही वजन बनाए रखना, नियमित रूप से शारीरिक तौर पर सक्रिय रहना और प्लांट-बेस्ड फूड्स पर जोर देना - यही कैंसर से बचाव का सबसे प्रामाणिक और प्रभावी तरीका है।"

mayoclinic.org के मेडिकल लेख में इस बात को बताया गया है कि कुछ खानपान वाली चीजों का सेवन करके कैंसर रिस्क को घटाया जा सकता है। आइए, जानते हैं कि किन चीजों को खाना चाहिए और किन चीजों से दूरी बनाकर रहना चाहिए।

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी के विशेषज्ञों ने न्यूट्रिशन को लेकर विस्तृत गाइडलाइन्स जारी की है, वे दवा से ज्यादा हमारी रोजमर्रा की आदतों पर जोर देती हैं।

कैंसर से बचने के लिए क्या करें और क्या खाएं?

  • कलरफुल और प्लांट-बेस्ड डाइट: अपनी थाली को रंग-बिरंगा बनाएं। डाइट में गहरे हरे, लाल और नारंगी रंग की सब्जियों को प्रमुखता से शामिल करें। पत्रिकार के साथ बातचीत में कैंसर सर्जन डॉक्टर जयेश शर्मा ने भी इस कलरफुल डाइट का जिक्र किया था।
  • साबुत अनाज का चुनाव: रिफाइंड अनाज (जैसे मैदा या सफेद चावल) की जगह फाइबर से भरपूर साबुत अनाज जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, जौ और चोकर वाले आटे का इस्तेमाल करें।
  • फल और फलियां: स्नैक्स में ताजे फल खाएं और अपनी मुख्य डाइट में फाइबर व प्रोटीन से भरपूर फलियां (बीन्स, मटर, दालें) जरूर शामिल करें।

वजन नियंत्रित रखना और एक्टिविटी जरूरी

  • वजन को नियंत्रित रखें: जीवन भर अपने शरीर के वजन (BMI) को एक हेल्दी रेंज में बनाए रखें। एडल्टहुड में तेजी से वजन बढ़ना कई तरह के कैंसर का सीधा कारण बन सकता है।
  • फिजिकल एक्टिविटी: हर हफ्ते कम से कम 150 से 300 मिनट की हल्की (Moderate) या 75 से 150 मिनट की तेज (Vigorous) एक्सरसाइज जरूर करें। लंबे समय तक लगातार बैठने से बचें।

किन चीजों से बनाएं दूरी?

  • रेड और प्रोसेस्ड मीट न खाएं: रेड मीट (जैसे मटन, बीफ, पोर्क) और प्रोसेस्ड मीट (जैसे सॉसेज, बेकन, सलामी) का सेवन कैंसर, खासकर पेट और आंतों (Colorectal) के कैंसर के खतरे को बढ़ाता है। इसे पूरी तरह बंद कर दें या इसका सेवन बेहद कम कर दें।
  • शुगरी ड्रिंक्स (मीठे पेय) से परहेज: एडेड शुगर वाले कोल्ड ड्रिंक्स, एनर्जी ड्रिंक्स और पैक्ड फ्रूट जूस से दूर रहें। ये तेजी से वजन बढ़ाते हैं।
  • अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड: डिब्बाबंद, रिफाइंड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स शरीर में सूजन पैदा करते हैं, इसलिए इनसे बचें।
  • शराब (Alcohol) से दूरी: ACS की गाइडलाइन स्पष्ट कहती है कि कैंसर से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है कि शराब बिल्कुल न पी जाए।

अमेरिकन कैंसर सोसाइटी और मेयो क्लिनिक के विशेषज्ञों ने बताया है कि आप किन चीजों को खाकर खुद को कैंसर बचा सकते हैं। हालांकि, आप विशेष सलाह के लिए कैंसर डॉक्टर से भी संपर्क कर सकते हैं।

Updated on:
04 Jul 2026 06:00 pm
Published on:
04 Jul 2026 06:00 pm