Chest Pain: हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक जैसी हृदय संबंधी समस्याओं के अलावा सीने में दर्द होने के कारणों में फेफड़ों से संबंधित बीमारी, छाती के अंदर सूजन होना, कोरोनरी धमनी में कोई छेद या खरोंच होने पर, पसलियों में दर्द या सूजन होना शामिल हैं। इसके अलावा, विटामिन डी की कमी, पेट में गैस या आहार नली में ऐंठन होने पर भी सीने में तेज दर्द हो सकता है।
सीने में दर्द एक गंभीर समस्या होने के साथ ही इसके कारण सामान्य भी हो सकते हैं। सीने में दर्द के प्रकार भी कई तरह के होते हैं। चेस्ट पेन के प्रति लापरवाही बरतना एक गंभीर समस्या खड़ी कर सकता है। मुख्य रूप से चेस्ट पेन होने पर इसे हार्ट अटैक जैसी हृदय संबंधी समस्याओं के लक्षण के रूप में ही देखा जाता है। लेकिन आपको बता दें कि कई बार सीने में दर्द होने के अन्य कारण भी हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं चेस्ट पेन के कारण और सीने में दर्द से राहत पाने के लिए किन चीजों का सेवन फायदेमंद हो सकता है...
सीने में दर्द के कारण-
हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक जैसी हृदय संबंधी समस्याओं के अलावा सीने में दर्द होने के कारणों में फेफड़ों से संबंधित बीमारी, छाती के अंदर सूजन होना, कोरोनरी धमनी में कोई छेद या खरोंच होने पर, पसलियों में दर्द या सूजन होना शामिल हैं। इसके अलावा, विटामिन डी की कमी, पेट में गैस या आहार नली में ऐंठन होने पर भी सीने में तेज दर्द हो सकता है।
सीने में दर्द होने पर आराम दिला सकती हैं ये चीजें- यदि सीने में होने वाला दर्द किसी गंभीर बीमारी का लक्षण नहीं है, तो निम्न चीजों का सेवन इससे राहत दिलाने में कारगर साबित हो सकता है...
1. एलोवेरा जूस
एलोवेरा को एक बहुत ही गुणकारी और चमत्कारी औषधि माना गया है। एलोवेरा आपकी सेहत के साथ ही त्वचा और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सीने में दर्द की समस्या से आराम पाने के लिए रोजाना एक चौथाई कप एलोवेरा जूस का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही एलोवेरा में मौजूद गुणों के कारण यह आपके दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
2. तुलसी की पत्तियां
रोजाना तुलसी के पत्तों को चबाना आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह सीने में होने वाले भारीपन व दर्द को कम करने के लिए भी एक अच्छा घरेलू उपाय हो सकता है। इसके लिए आप 810 तुलसी के पत्तों को ऐसे ही चला सकते हैं या फिर तुलसी की चाय और काढ़ा बनाकर भी किया जा सकता है।
3. विटामिन डी युक्त चीजें
कई बार विटामिन डी डिफिशिएंसी के कारण भी सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है। ऐसी में विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, इसके स्तर की जांच के लिए एक बार चिकित्सक से टेस्ट अवश्य करा लें। ऐसे में मछली, अंडा, दूध अथवा चीज का सेवन किया जा सकता है।