स्वास्थ्य

Weight Loss Tips: वजन कम करने में ये मसाले हो सकते हैं बेहद मददगार, जाने कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल

Spices For Weight Loss: वजन को कम करने कि सोंच रहे हैं तो डाइट में ये मसाले आपके काम आ सकते हैं, इसलिए इन मसालों को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।  
3 min read
• •
Updated: 24 Apr 2022, 11:41 AM IST
 वजन कम करने में ये मसाले हो सकते हैं बेहद मददगार, जाने  कैसे करें इन्हें डाइट में शामिल
common kitchen spices for weight loss

Spices For Weight Loss: वेट गेन करना जितना आसान माना जाता है उतना ही कठिन काम होता है वजन को कम करना। वजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो लाइफस्टाइल के साथ-साथ डाइट के ऊपर भी अधिक ध्यान देने कि जरूरत होती है। वजन कम करने के लिए डाइट में विशेष रूप से ध्यान देने कि आवश्य्कता होती है। खाने में तेल-मसाले युक्त चीजों का सेवन कम से कम मात्रा में करना, ज्यादा बाहर या जंक फ़ूड का सेवन न करना ये आदि चीजें होती हैं जिनकी मदद से आप वेट को कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ मसाले भी होते हैं जो वजन को नियंत्रण करने में आपकी बहुत ही ज्यादा मदद कर सकते हैं और ये मसाले आपके बेहद काम आ सकते हैं।

सौंफ के बीज का सेवन
सौंफ के बीज का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, सौंफ का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर की तरह ज्यादातर किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि सौंफ के बीज का सेवन से वेट लॉस में भी बहुत ही ज्यादा मदद मिलती है। आप सौंफ की चाय, इसका पानी आदि तरीकों से इस्तेमाल कर सकते हैं। सौंफ को आप मसाले के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। सौंफ एंटी ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होते हैं।

दालचीनी का करें सेवन
दालचीनी का इस्तेमाल अक्सर वेट कम करने के लिए किया जाता है, ये एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होता है। इसके रोजाना से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता जाता है जिसके कारण वजन तेजी से कम होता है। दालचीनी बेली फैट को कम करने के लिए भी बहुत ही ज्यादा मददगार होता है। ज्यादा फायदा चाहते हैं तो गर्म पानी के साथ रोजाना सुबह खाली पेट दालचीनी का सेवन कर सकते हैं।

जीरा का सेवन करें
जीरा का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, इसके सेवन से सब्जियों के स्वाद तो बढ़ता ही है साथ ही साथ ये वजन कम करने में भी मददगार होता है। वजन कम करना चाहते हैं या बेली फैट को कम करने कि सोंच रहे हैं तो जीरे को रात भर के लिए पानी में भिगो के रख दें। इसके बाद रोजाना सुबह इस पानी का सेवन करें।

मेथी के बीज
मेथी के बीज का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, इसके बीज में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है वहीं कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है। इसलिए ववजन कम करने कि सोंच रहे हैं तो मेथी के बीज का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से वहीँ पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। इसलिए इनका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जानिए इन ओरल मिथ्स के बारे में जो पंहुचा सकते हैं आपके दांतों को नुकसान

हल्दी
हल्दी की बात करें तो ये एक नेचुरल तरीके से वेट कम करने में मदद करता है, वहीं इसके रोजाना सेवन से हाई ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। हल्दी के रोजाना सेवन से वजन काफी हद तक नियंत्रित रहता है। ये फैट को एकत्रित होने से भी रोकता है। बेली फैट को कम करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं वहीं हल्दी का दूध भी बेहद फ़ायदेमन्द होता है।


यह भी पढ़ें: ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने से लेकर सिर दर्द की समस्या को दूर करने में करता है मदद, जानें केले के छिलके के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Apr 2022, 11:41 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट