स्वास्थ्य

Dental Care Tips: जानिए इन ओरल मिथ्स के बारे में जो पंहुचा सकते हैं आपके दांतों को नुकसान

Dental Care Tips: ये आम से दिखने वाले ओरल मिथ्स पंहुचा सकते हैं आपके दांतों को नुकसान, इसलिए इन्हें अनदेखा न करें या न नजरअंदाज करने से बचाव करें।
2 min read
• •
Updated: 24 Apr 2022, 9:25 AM IST
जानिए इन ओरल मिथ्स  के बारे में जो पंहुचा सकते हैं आपके दांतों को नुकसान
common myths about oral health

Dental Care: ब्रश करना ओरल हेल्थ के लिए एक बेहद इम्पोर्टेन्ट स्टेप होता है, क्योंकि सुबह उठते ही सबसे पहले हम ब्रश ही करते हैं फिर अपने रूटीन को फॉलो करते हैं। ओरल हेल्थ के ऊपर यदि सही तरीके से ध्यान नहीं रखा जाता है तो दांतों से लेकर मसूड़ों में दर्द, सड़न, बदबू आने के जैसी अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। इसलिए दांतों के साथ ही साथ ओवरऑल ओरल हेल्थ के ऊपर भी विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्य्कता होती है।
इसलिए जानिए दांतों से जुड़े इन मिथ्स के बारे में जिनके ऊपर लग अक्सर विश्वास तो कर लेते हैं पर ये चीजें आगे चलकर उनके दांतों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं।

मिथ 1: ओरल हेल्थ का दूसरे बीमारियों से कोई असर नहीं होता
अक्सर शरीर में आने वाली कई बीमारियों का संकेत ओरल हेल्थ के द्वारा मिल जाता है, लेकिन व्यक्ति इन संकेतों को अनदेखा या इग्नोर कर देता है। जिस प्रकार हम बॉडी के अन्य पार्ट्स की केयर करते हैं या उसमें कोई भी परेशानी आने पर डॉक्टर के पास जाते हैं, उसी तरह यदि दांतों या डेंटल डाइजीन में कोई भी समस्या आती है तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करने कि जरूरत होती है, ताकि इसका असर ओरल हेल्थ या शरीर के किसी भी अन्य हिस्सों के उपर न पड़े।

मिथ 2: हार्ड ब्रिसल्स दांतों को अच्छे से क्लीन करने में होते हैं मददगार: कई लोगों का ये मानना होता है कि यदि वे हार्ड ब्रिसल्स का इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनके दांत और मसूड़े लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगें लेकिन ये गलत है। हार्ड ब्रिसल्स का इस्तेमाल दांतों को बहुत के साथ मसूड़ों को नुकसान पंहुचा सकता है। इसलिए दांतों को साफ़ रखने के लिए हमेसा सॉफ्ट ब्रिसल्स का ही इस्तेमाल करें।

मिथ 3: ज्यादा मात्रा में थूथपेस्ट अच्छे से दांतों को करता है साफ़: बहुत से लोगों का ये मानना होता है कि ज्यादा मात्रा में यदि टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है तो इससे दांत बेहतर तरीके से साफ़ होते हैं, लेकिन ये सिर्फ एक मिथ ही है। असल में पेस्ट को कम मात्रा में ही इस्तेमाल करना दांतों को साफ़ रखने के लिए आवश्यक होता है, क्योंकि इसमें इसमें कई प्रकार के केमिकल्स पाए जाते हैं, जिनका ज्यादा मात्रा में सेवन ओरल हेल्थ के लिए अच्छा होता है।

मिथ 4:ज्यादा देर तक ब्रश करना: बहुत से लोगों का मानना होता है कि ज्यादा देर तक यदि ब्रश किया जाता है तो दांत लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगें और दांतों से कैविटी की समस्या भी दूर रहेगी, पर इस बात में कोई सच्चाई नहीं है। पांच मिनट ब्रश करना ही दांतों की सेहत के लिए पर्याप्त होता है, इतने देर में फ़ूड पार्टिकल्स जितने भी होते हैं वे आसानी से बाहर निकल जाते हैं, वहीं ज्यादा देर ब्रश करने से मसूड़ों में समस्या भी आ सकती है। इसलिए ज्यादा देर तक भी ब्रश न करें।

यह भी पढ़ें: कमर दर्द की समस्या से रहते हैं रहते हैं परेशान तो डाइट में ऐसे शामिल करें दालचीनी को, जल्द मिल सकता है आराम

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
24 Apr 2022, 9:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट