स्वास्थ्य

डेंगू ने तोड़े सारे रिकॉर्ड : मरीजों का आंकड़ा 25 हजार के पार

23,721 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कुल 12 मौतें हुई हैं।

less than 1 minute read
Sep 02, 2024

डेंगू Dengue ने बीते आठ वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दिन-ब-दिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। राज्य में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 25 हजार के पार हो गया। इससे पहले वर्ष 2023 में 19,300, 2019 में ज्यादा 18,183 और 2017 में 17,844 मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के अनुसार Karnataka में रविवार को डेंगू मरीजों की कुल संख्या 25,261 पहुंच गई। इनमें से 23,721 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि कुल 12 मौतें हुई हैं। राज्य में अब डेंगू के 1,528 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 197 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। छह आइसीयू में हैं।

बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) क्षेत्र में 94 सहित राज्य में बीते एक दिन में डेंगू के 221 नए मरीज मिले। इनमें से 52 को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।

आयु वर्ग - मरीज

0-1 : 506

1-18 : 9,020

18 वर्ष व ऊपर : 15,735

क्षेत्र - मौतें

बीबीएमपी - 3

शिवमोग्गा -2

हासन - 2

धारवाड़ - 2

दावणगेरे -1

हावेरी -1

मैसूरु - 1

वर्ष - डेंगू केसेस

2016 - 6,083

2017 - 17,844

2018 - 4,848

2019 - 18,183

2020 - 3,685

2021 - 4,398

2022 - 9,889

2023 - 19,300

2024 - 25,261 (1 सितंबर तक)

स्रोत : राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी)

Updated on:
03 Sept 2024 03:20 pm
Published on:
02 Sept 2024 07:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर