स्वास्थ्य

Cockroaches spreading disease: कॉकरोच के कारण होती हैं ये बीमारियां, तिलचट्‌टों का न समझें चूहे और मच्छरों से कम खतरनाक

cockroaches Problem: अगर आपको लगता है कि चूहे और मच्छर ही ज्यादा खतरनाक हैं तो आपको बता दें कि आपके घर में मौजदू कॉकरोच भी जानलेवा बीमारियों की वजह हो सकते हैं।

3 min read
May 03, 2022
diseases are caused by cockroaches, home remedies to rid off

आपको जानकर आश्चर्य होगा कि घर में मौजूद कॉकरोच अस्थमा से लेकर मेनिनजाइटिस जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बनते हैं। कई और बीमारियां कॉकरोच के कारण होती हैं। तो चलिए जानें कि इन तिलचट्‌टों से कौन-कौन सी बीमारियां फैलती हैं और इनसे निजात पाने के घरेलू नुस्खे क्या हैं।

तिलचट्‌टों से फैलती हैं ये बीमारियां-These diseases are spread by cockroaches

अस्थमा और एलर्जी
काकरोच के पंख, पैर और मल से एलर्जी की समस्या होती हैं और इन कॉकरोचों के महीन फंख या मल उड़कर सांस की नली तक पहुंच जाते हैं। इससे अस्थमा जैसी बीमारी का खतरा बढ़ता है।
होती है।

दस्त की समस्या
कॉकरोच खाने पीने या बर्तनों में ऐसे बैक्टिरिया छोड़ते हैं जिसके कारण दस्त की समस्या हो सकती है। दस्त के साथ कई बार सिर दर्द, बुखार, कमजोरी या सुस्ती जैसी समस्याएं भी होती हैं।

फूड प्वाइजनिंग
तिलचट्‌टों के कारण फूड प्वाइजनिंग या हैजा का भी खतरा रहता है। वाइब्रियो कॉलेरी नामक जीवाणु इन कॉकरेय के जरिये ही फैलता है। उल्टी-दस्त के कारण कई बार दिल की धड़कन या लो बीपी की समस्या हो सकती है। मांसपेशियों में ऐंठन, बेचैनी और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है।

कुष्ठ रोग
शायद ही आपको पता होगा कि कुष्ठ रोग का कारण भी ये कॉकरोच हो सकते हैं।माइकोबैक्टीरियम लेप्री नामक बैक्टरिया से कुष्ठ रोग होता है और इसके कॉकरोच से भी ये फैलता है। ये बैक्टिरिया सांस, हाथ-पैर नसों को प्रभावित करते हैं। इससे जोड़ो में दर्द, फोड़े और मांसपेशियों में दर्द की दिक्कत भी हो सकती है।

प्लेग जैसी बीमारी का कारण
अगर आपको लगता है कि केवल चूहे ही प्लेग का कारण है तो जान लें कि ये कॉकरोच भी इसकी वजह बनते हैं। हालांकि प्लेग अब खत्म हो चुका है, लेकिन इसके हानिकारक प्रभाव दूसरे तरह से कॉकरोच फैलाते हैं।

खांसी
खांसी संक्रमण की वजह से होती है। कई बार तिलचट्‌टों के पंख या मल के कारण संक्रमण होता है और खांसी आती है। इसके कई प्रकार होते हैं। कई बार यह किसी अन्य संक्रमण की ओर भी इशारा करती हैं जैसे- बुखार, शरीर में दर्द, ठंड लगना, उल्टी, सिर दर्द व अन्य।

मेनिनजाइटिस
इस बीमारी का कारण मच्छर ही नहीं कॉकरोच भी हैं। कॉकरोच के कारण भी मेनिनजाइटिस के फैलने का खतरा रहता है।

कॉकरोच से होने वाली अन्य बीमारियां
बंद नाक, घरघराहट, कान का संक्रमण त्वचा में रैशेज होना,साइनस आदि।

कॉकरोच किस तरह से बीमारी फैलाते हैं - how do cockroaches spread disease

सांस के जरिए: कॉकरोच के मल और लार सांस के जरिए अंदर चले जाते हैं। इससे संक्रमण फैलता है।

छूने से: कॉकरोच की उल्टी, मल और लार टच होने और उसी हाथ से आंख, नाक और मुंह छूने से बैक्टीरिया शरीर में घुस जाते हैं।

भोजन से: यदि आप कॉकरोच से संक्रमित आहार को खाते हैं तो इससे भी आपके बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है।

इन घरेलू उपायों से पाएं कॉकरोचेस से छुटकारा

1. मिटटी का तेल मिट्टी का तेल यानि केरोसिन का छिड़ाव करें।

2. लौंग या लौंग के तेल की महक से भी कॉकरोच भाग जाते हैं।
नीम के तेल का छिड़ाव करें। इससे भी कॉकरोच अपनी जगह छोड़ भाग जाते हैं।

3. बोरिक एसिड और शक्कर में मिलाकर कॉकरोच वाली जगह पर डाल दें। वे मर जाएंगे।
बेकिंग सोडा का छिड़काव भी कॉकरोच को भगा सकता है।

4. इसके अलावा पेस्टीसाइड स्प्रे या चॉक का प्रयोग करें।

तो घर में काॅकरोच नजर आते ही उन्हें घर से बाहर करें ताकि आप स्वस्थ रह सकें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Published on:
03 May 2022 01:41 pm
Also Read
View All