स्वास्थ्य

कम नमक खाएं, पर पूरी तरह ना छोड़ें, डॉक्टर ने बताया क्यों?

Eat less salt, but don't give it up completely : खाने में ज़ायका लाने वाला नमक (Salt) हमारी सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा भी खतरनाक है. खासकर दिल की सेहत (Salt harmful for heart के लिए तो बहुत नुकसानदेय है.
2 min read
• •
Updated: 9 May 2024, 5:19 PM IST
Eat less salt, but don't give it up completely, know why!
Eat less salt, but don't give it up completely, know why!

Eat less salt, but don't give it up completely : हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने वाला नमक सेहत के लिए जरूरी तो है, लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा खतरनाक भी हो सकती है. खासकर दिल की सेहत के लिए तो नमक का ज्यादा सेवन बहुत नुकसानदेह है.

पिछले साल, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया था कि ज्यादा नमक (जिसमें मुख्य तौर पर सोडियम होता है) दुनियाभर में बीमारी और मौत का एक बड़ा कारण है.

हालांकि, शरीर के लिए थोड़ा नमक (Salt) जरूरी होता है. ये शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने, एसिड-क्षार को ठीक रखने, नसों में संदेश पहुंचाने और कोशिकाओं को ठीक से काम करने में मदद करता है.

ज्यादा नमक खाना बुरा है, उतना ही कम खाना भी Eating too much salt is bad, so is eating less.

लेकिन, जितना ज्यादा नमक (Salt) खाना बुरा है, उतना ही कम खाना भी सेहत के लिए ठीक नहीं. डॉक्टर प्रभात रंजन सिन्हा का कहना है कि, "किडनी शरीर में नमक की मात्रा को कंट्रोल करती है, इसलिए शरीर को एक सीमित मात्रा में नमक की जरूरत होती है."

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, रोजाना पांच ग्राम नमक (Salt) खाना ठीक है. लेकिन, इससे कम नमक खाने से कोमा जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है.

Eat less salt, but don't give it up completely, know why!

कम नमक खाने से हाइपोनेट्रेमिया नाम की बीमारी हो सकती है

अगर शरीर में नमक की कमी हो जाए, तो किडनी नमक जमा करने लगती है. बहुत कम नमक खाने से हाइपोनेट्रेमिया नाम की बीमारी हो सकती है. ये तब होता है, जब शरीर में सोडियम की मात्रा 135 मिलीइक्विवेलेंट प्रति लीटर (mEq/L) से कम हो जाती है. डॉक्टर प्रशांत सिन्हा बताते हैं कि "शरीर में नमक की कमी से सिरदर्द, बेहोशी, कमजोरी और चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती हैं."

अगर नमक की कमी बहुत ज्यादा हो जाए (120 mEq/L से कम), तो दौरे पड़ना, कोमा और दिमाग में चोट लगने का खतरा भी रहता है. इसलिए डॉक्टर रोजाना थोड़ा नमक खाने की सलाह देते हैं, लेकिन इसकी मात्रा का ध्यान रखना भी जरूरी है.

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
9 May 2024, 5:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट