
Geographic Tongue: सुबह उठकर जब आईने में जीभ देखते हैं और उस पर लाल-लाल चिकने धब्बे नजर आते हैं, तो मन में डर बैठ जाता है। ऐसा लगता है कि शायद कोई गंभीर बीमारी हो गई है या मुंह का कोई बड़ा संक्रमण उभर रहा है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। यह एक सामान्य और पूरी तरह से हानिरहित स्थिति है, जिसे जियोग्राफिक टंग कहा जाता है। इसका कैंसर या किसी खतरनाक संक्रमण से कोई लेना-देना नहीं है। आइए जानते हैं कि ये क्या होती है और इसके लक्षण क्या-क्या दिखाई देते हैं।
क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, हमारी जीभ पर छोटे-छोटे गुलाबी-सफेद रेशे जैसे उभार होते हैं, जिन्हें पैपिली कहते हैं। जियोग्राफिक टंग में होता यह है कि जीभ के कुछ हिस्सों से ये रेशे थोड़े समय के लिए गायब हो जाते हैं। इसकी वजह से वहां लाल रंग के चिकने चकत्ते बन जाते हैं। इसके मुख्य लक्षण कुछ इस तरह नजर आते हैं;
मेयो क्लिनिक के मुताबिक, जियोग्राफिक टंग होने की पुख्ता वजह अभी तक पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन कुछ बातें इसमें भूमिका निभाती हैं;
अगर घर में माता-पिता या किसी नजदीकी को यह समस्या रही है, तो आगे की पीढ़ी में भी यह दिख सकती है।
कुछ मामलों में यह उन लोगों को ज्यादा होती है जिन्हें सोरायसिस जैसी त्वचा की समस्या होती है।
जिन लोगों की जीभ पर कुदरती तौर पर हल्की गहरी लाइनें या दरारें होती हैं, उन्हें यह परेशानी होने का चांस थोड़ा ज्यादा रहता है।
यह कोई बीमारी नहीं है, इसलिए इसके लिए किसी भारी-भरकम इलाज की जरूरत नहीं पड़ती। यह अपने आप आती है, कुछ दिन या महीने रहती है और फिर गायब हो जाती है। लेकिन ये लक्षण दिखे तो डॉक्टर या डेंटिस्ट से सलाह लेनी चाहिए;