21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Angular Cheilitis: होंठों के कोनों पर बार-बार पड़ रही हैं दरारें? NCBI ने बताया विटामिन की कमी या इंफेक्शन हो सकता है कारण

Angular Cheilitis Cause: होंठों के कोने बार-बार फट रहे हैं? इसे मामूली ड्राइनेस न समझें। NCBI और क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए इसके पीछे छिपे विटामिन की कमी और इंफेक्शन के कारण और बचाव के उपाय।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Nidhi Yadav

•

Oct 21, 2026

Close-up of dry and cracked corners of the mouth showing angular cheilitis symptoms

होंठों के कोनों का बार-बार फटना (एंगुलर चिलाइटिस) विटामिन की कमी या फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Angular Cheilitis Cause: आपने देखा होगा कि कई बार हमारे होंठ के कोने फटने लगते हैं। हम सोचते हैं कि ठंड की वजह से ऐसा हो रहा है या पानी की कमी होगी, इसलिए लिप बाम या वैसलीन लगाकर बात टाल देते हैं। लेकिन अगर आपके होंठों के कोने बार-बार वहीं से फट रहे हैं और ठीक होने का नाम नहीं ले रहे हैं, तो मामला कुछ और भी हो सकता है, हर बार इसको हल्के में लेने की जरुरत नहीं है। इसे एंगुलर चिलाइटिस (Angular Cheilitis) कहा जाता है। यह होंठों के कोनों का एक तरह का इंफेक्शन या शरीर में किसी जरूरी चीज की कमी का नतीजा है। आइए समझते हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

क्या होता है एंगुलर चिलाइटिस (Angular Cheilitis)?

NCBI के अनुसार, एंगुलर चिलाइटिस (Angular Cheilitis) एक ऐसी दिक्कत है जिसमें होंठों के एक या दोनों कोने कटने लगते हैं, वहां की त्वचा लाल हो जाती है और तेज जलन या दर्द होता है। जब सर्दी में या वैसे ही हमारे होंठ फटते हैं, तो वो आमतौर पर बीच से या पूरी सतह से फटते हैं। लेकिन एंगुलर चिलाइटिस में खास तौर पर मुंह के दोनों कोने (किनारे) की त्वचा फटती है। वहां गहरी दरारें सी पड़ जाती हैं, पपड़ी जम जाती है और जब भी आप हंसते हैं, बोलते हैं या कुछ खाते-पीते हैं, तो वहां ऐसा खिंचाव और चुभन महसूस होती है जैसे कोई जख्म छिल गया हो।

होंठों के कोने फटने के कारण क्या हैं?

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, जब तक आपको वजह पता नहीं होगी, तब तक इलाज मुश्किल होता है। इसके पीछे ये मुख्य वजहें हो सकती हैं;

  • विटामिन की कमी।
  • फंगस या नमी का जमना।
  • बार-बार जीभ फेरना।
  • दांतों की गड़बड़ी या इंफेक्शन।

कैसे पहचानें कि यह आम ड्राइनेस नहीं है?

  • होंठ के एक या दोनों किनारों पर चीरा जैसा पड़ जाना।
  • कुछ भी खाते-पीते वक्त, खासकर नींबू, चाट या कोई खट्टी-तीखी चीज मुंह में जाते ही कोनों में तेज जलन होना।
  • बोलते या हंसते वक्त खिंचाव महसूस होना और खून निकल आना।
  • उस जगह पर पपड़ी जमना और त्वचा का लाल हो जाना।

इससे बचने के तरीके

  • अपने खाने में हरी सब्जियां, दूध, दही, पनीर और फल भरपूर मात्रा में लें।
  • अगर आपको होंठों पर बार-बार जीभ फेरने की गंदी आदत है, तो उसे तुरंत कंट्रोल करें।
  • होंठ सूखें तो अच्छी क्वालिटी का लिप बाम या देसी घी लगाएं।
  • कोशिश करें कि मुंह के कोने हमेशा साफ और सूखे रहें।
  • होंठ फटने की इस परेशानी को ज्यादा दिन तक नजरअंदाज न करें।

होंठों के कोनों का बार-बार फटना सिर्फ मौसम की मार या आम ड्राइनेस नहीं है, बल्कि यह इस बात का साफ इशारा है कि शरीर को अंदर से पोषण की जरूरत है या फिर वहां कोई इंफेक्शन हो गया है। अगर आप इसे सिर्फ लिप बाम लगाकर टालते रहेंगे, तो परेशानी बार-बार लौटकर आएगी। इसलिए, अपने खानपान पर ध्यान दें, विटामिन की कमी को पूरा करें और अगर जरूरत लगे तो समय रहते डॉक्टर की सलाह जरूर लें, ताकि आपकी मुस्कान हमेशा बिना किसी दर्द और परेशानी के बनी रहे।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।