स्वास्थ्य

Benefits of Carrot Juice: आइए जानते हैं सर्दियों में रोजाना गाजर का जूस पीने के अद्भुत फायदे के बारे में

Benefits of Carrot Juice: गाजर में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी जैसे कई और खनिज व विटामिन पाए जाते हैं. इसलिए अगर आप गाजर का या इसके जूस का सेवन रोजाना करते हैं तो इससे अनेक फायदे मिलते हैं। गाजर के जूस में फाइबर और विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होता है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2021, 6:20 PM IST
Benefits of Carrot Juice: आइए जानते हैं सर्दियों में रोजाना गाजर का जूस पीने के अद्भुत फायदे के बारे में
health benefits of drinking carrot juice in winter

नई दिल्ली। Benefits of Carrot Juice: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में गाजर आनी भी शुरू हो जाती है। गाजर में फैट न के बराबर होता है, लेकिन पौष्टिकता भरपूर मात्रा में होता है, जैसे- सोडियम, पोटाशियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, विटामिन ए, डी, सी, बी6 आदि होते हैं। इन पौष्टिकताओं के कारण गाजर को कान का दर्द, मुंह का बदबू,पेट दर्द जैसे बीमारियों के लिए गाजर के जड़, फल और बीज का इस्तेमाल औषधि के लिए किया जाता है। गाजर खाना खास तौर पर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इम्यूनिटी के लिए गाजर का जूस अद्भुत माना जाता है। सर्दी के मौसम में अन्य ड्रिंक्स की जगह पर गाजर के जूस को अपनी डाइट का हिस्सा बनाकर अनगिनत फायदे हासिल करें।

गाजर का जूस पीने के फायदे

इम्यून‍िटी बढ़ाने में फायेदमंद :

एक गि‍लास गाजर का जूस आपकी इम्यून पावर को बढ़ाता है। गाजर में कई ऐसे मिनरल्स भी होते हैं। विटामिन ए के लिए भी गाजर अच्छा स्त्रोत है। गाजर में व‍िटाम‍िन बी6, वि‍टाम‍िन के, फासफोरस और पोटेशि‍यम होता है। गाजर का जूस आपके शरीर को फ्री रे‍ड‍िकल्स डेमेज से लड़ने में मददगार साबि‍त होगा। इतना ही नहीं पोटेशियम से भरपूर गाजर आपकी रक्त वाहिकाओं और धमनियों को आराम देने में मदद करती है। यह सोडियम के दुष्प्रभावों को बेअसर करती है। यह एथेरोस्क्लेरोसिस और स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करती है। आप इसे सब्‍जी, शोरबे और जूस में शामिल कर सकते हैं।

आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद :

गाजर का रस कैरोटीनॉयड का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जिसमें बीटा कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन शामिल होते हैं। जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं। गाजर आपकी आंखों के लिए अच्छा होता है और यह विटामिन ए से भी भरपूर होता है। विटामिन ए की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। ऐसे में आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए रोजाना गाजर का जूस पिएं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद :

गाजर में मौजूद मैगनीज, मैग्नीशियम और कैरीटोनॉयड पाया जाता है। जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन डायबिटीज के मरीज इसका सेवन अधिक मात्रा में करने से बचें।

खांसी ठीक करने के लिए फायदेमंद :

गाजर के रस में मिश्री व काली मिर्च मिलाकर पीने से खांसी ठीक हो जाती है। कफ कि समस्या में भी आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
13 Nov 2021, 6:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट