स्वास्थ्य

Benefits of Dry Dates with Milk: सर्दियों में दूध के साथ छुहारा लेने से दूर होती हैं कमजोरी

Benefits of Dry Dates with Milk: छुहारे को दूध के साथ फुलाकर खाने के कई फायदे हैं। यही कारण है कि छुहारे को खनिजों का पावरहाउस भी कहते हैं। पौष्टिकता से भरपूर छुहारा गर्म तासीर है इसलिए इसकी उपयोगिता सर्दियों में बढ़ जाती है। शरीर की कमजोरी, सर्दी-जुकाम, यौन क्षमता बढ़ाने, दांतों और हड्डियों की समस्या के लिए लाभदायक हो सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2021, 11:31 AM IST
health benefits of dry dates with milk in winter
Benefits of Dry Dates with Milk: सर्दियों में दूध के साथ छुहारा लेने से दूर होती हैं कमजोरी

नई दिल्ली। Benefits of Dry Dates with Milk: खजूर का सूखा हुआ रूप छुहारा होता है। सर्दी, जुकाम, बुखार सर्दियों में होने वाली वो बीमारियां हैं, जो दिखने में तो सामान्य होती हैं, लेकिन आपके शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचाती हैं और धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बनाने लगती हैं। छुहारा फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जिसके चलते यह न सिर्फ कई बीमारियों को दूर भगाता है, बल्कि यौन क्षमता को भी बढ़ाता है। खासकर पुरुषों के लिए छुहारा खाना काफी फायदेमंद होता है। दूध के साथ इसे पीने से तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। हर रोज खासतौर से सर्दियों में दूध में छुहारा उबालकर फिर उसका सेवन किया जाए तो यह कई बीमारियों को दूर रखते हुए आपको हेल्दी बने रहने में मदद करता है। चलिए जानते हैं छुहारे और दूध को लेने के फायदों के बारे में।

दूध के साथ छुहारा लेने के फायदे

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद:

छुहारे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाचन रस के स्त्राव को बढ़ाता है। हालांकि, एक दिन के भीतर ज्यादा छुहारों का सेवन हानिकारक हो सकता है क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में कैलोरी होती है। रोजाना 2 से 3 छुहारे के सेवन से पेट साफ होता है।

महिलाओं के लिए फायदेमंद :

सर्दी के दिनों में कई महिलाओं को मासिक धर्म से जुड़ी समसयाएं भी होती हैं। इसके लिए छुहारे फायदेमंद है। छुहारे खाने से मासिक धर्म खुलकर आता है और कमर दर्द में भी लाभ होता है। इसके अलावा अगर आपकी आवाज में भारीपन या आवाज साफ नहीं निकलती तो दूध में छुहारे उबालकर उस दूध को ठंडा कर पिए। दूध को पीने के बाद एक घंटे तक पानी ना पिए। इससे आवाज साफ होती है।

वजन बढ़ाने में फायदेमंद :

खजूर से ज्यादा कैलरीज छुहारा में होती है। इसे अगर दूध के साथ लिया जाए तो दुबलेपन से जूझ रहे लोगों को हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। इसका रोज सेवन करने पर एक महीने में आपको शरीर में फर्क दिखने लगेगा।

डायबिटीज में फायदेमंद :

दूध और छुहारा का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह किसी काफी फायदेमंद हो सकता है। कई लोग दूध में भीगे हुए छुहारे भी खाते हैं।

हड्डियां के लिए फायदेमंद :

दूध और छुहारा खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम और छुहारे में मौजूद फाइबर शरीर को कई तरह के लाभ देता है। हड्डियों को मजबूत बनाने के अलावा इससे हड्डियों का दर्द भी दूर होता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Nov 2021, 11:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट