स्वास्थ्य

Peanuts Benefits For Health: जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के अद्भुत फायदे के बारे में

Peanuts Benefits For Health: सर्दियों में मूंगफली खाने से शरीर को पर्याप्त गर्मी और एनर्जी मिलती है। मूंगफली में कई सारे ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो कि हमारी कई सारी शारीरिक समस्याओं का समाधान कर देते हैं। मूंगफली स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, विटामिंस, जिंक, आयरन शरीर के लिए बहुत जरूरी है। रोजाना थोड़ी-थोड़ी मूंगफली खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
2 min read
• •
Updated: 8 Nov 2021, 11:47 AM IST
Peanuts Benefits For Health: जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के अद्भुत फायदे के बारे में
health benefits of eating peanuts in winter

नई दिल्ली। Peanuts Benefits For Health: सर्दियों के मौसम में लोग मूंगफली का सेवन ज्यादा करते हैं। सर्दियों में मूंगफली खाने से शरीर को पर्याप्त गर्मी और एनर्जी मिलती है। इसे गरीबों का बादाम भी कहा गया है। इसमें प्रोटीन से लेकर तेल और फाइबर प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसके अलावा मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स भी पाए जाते हैं। मूंगफली को रेस्वेराट्रोल, फेनोलिक एसिड, फ्लेवोनोइड्स और फाइटोस्‍टेरॉल का उत्तम स्रोत माना जाता है। कुरकुरी मूंगफली एक ओर तो आपको स्वाद का मजा देती है वहीं दूसरी ओर यह सेहत से भी भरपूर है। मूंगफली में कई सारे ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो कि हमारी कई सारी शारीरिक समस्याओं का समाधान कर देते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में मूंगफली के फायदे के बारे में।

सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

वजन कम करने में फायदेमंद :

मूंगफली में काफी मात्रा में फेट होता है, लेकिन फिर भी यह वजन घटाने में आपकी मदद कर सकता है. अगर आप वजन कम करने के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे नियंत्रित मात्रा में खाएं. कंट्रोल मात्रा में मूंगफली का सेवन करने से आप काफी देर तक भूख का अनुभव नहीं करते। ऐसे में आप अतिरिक्त वसा या कैलोरी खाने से बच जाते हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद :

सर्दियों में पीनट बटर के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक टल जाता है। जिन लोगों को पहले से मधुमेह है, वे मूंगफली खाकर अपनी स्थिति में सुधार ला सकते हैं। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने मूंगफली को डायबिटीज सुपर-फूड का दे रखा है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम, फाइबर और ह्रदय को स्वस्थ रखने वाले तेल मौजूद होते हैं। मूंगफली खाना यदि पसंद नहीं है तो पीनट बटर का सेवन करें। यह किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

हृदय संबंधी बीमारियों के लिए फायदेमंद :

मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। दरअसल, गुड कोलेस्ट्रॉल का उच्च स्तर आपके हृदय के लिए फायदेमंद होता है। कई अध्ययनों के मुताबिक, शरीर में अगर गुड कोलेस्ट्रॉल अधिक हो तो हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

पेट के लिए फायदेमंद :

मूंगफली में मौजूद तत्व पेट से जुड़ी कई समस्याओं में राहत देने का काम करते हैं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

अल्जाइमर रोग के लिए फायदेमंद :

मूंगफली का सेवन अल्जाइमर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है। इनमें रेसवेरट्रोल नामक एक यौगिक होता है, जो मृत कोशिकाओं को कम करने, डीएनए की रक्षा करने और अल्जाइमर रोगियों में तंत्रिका संबंधी क्षति को रोकने के लिए फायदेमंद है। लेकिन उबली या भुनी हुई मूंगफली ज्यादा लाभदायक होती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
8 Nov 2021, 11:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पुलिस की दोहरी कार्रवाई: 27 किलो डोडा चूरा के साथ गिरफ्तार आरोपी के घर चल रही थी नकली घी की फैक्ट्री

Cancer Pain: कैंसर के दर्द को सहना जरूरी नहीं, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए दर्द से राहत देने वाले उपचार और प्रभावी तरीके

Age Regression: डर, तनाव या पुराने सदमे से जुड़ा हो सकता है बचपन जैसा व्यवहार, क्लीवलैंड क्लिनिक से जानिए एज रिग्रेशन के संकेत

Shamonda Virus Explained: फ्रांस में पहली बार इंसान में कैसे पहुंचा शामोन्डा वायरस, WHO और ECDC से जानें फैलने का तरीका

World Polio Day 2026: क्या आपके बच्चे का पोलियो टीकाकरण पूरा है? सीडीसी से जानें कैसे काम करती है ये वैक्सीन, OPV और fIPV का सही चार्ट