
नई दिल्ली। Benefits of Makhanas: सूखे मेवे में शामिल होने वाले मखाना को भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में इस्तेमाल किया जाता है बहुत से लोग इसे भूनकर खाना पसंद करते हैं। मखाना में कई प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। मखाने पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है।
मखाने में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-ट्यूमर प्रभाव पाए जाते हैं। इसके अलावा इसका सेवन बुखार, पाचन तंत्र सुधारने में और दस्त के लिए भी किया जाता है। मखाना एक हल्का-फुल्का स्नैक्स है। अगर इसे नियमित तौर पर सही तरीके से अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो इसके अनगिनत सेहत लाभ पाए जा सकते हैं। इसमें मैगजीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, थायमीन, प्रोटीन और फास्फोरस होता है। इसका उपयोग व्रत में भी किया जाता है। आइए जानते हैं मखाना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है।
मखाना के स्वास्थ्य लाभ