स्वास्थ्य

Peanut Oil Benefits: मूंगफली तेल के हैं कमाल के फायदे, हार्ट से लेकर डायबिटीज के लिए होता है फायदेमंद

Peanut Oil Benefits: मूंगफली के तेल का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। मूंगफली का तेल कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंगफली के तेल का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Health benefits of peanut oil for heart and diabetes

Peanut Oil Benefits: मूंगफली का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लेकिन मूंगफली से बने तेल का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मूंगफली का तेल सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। मूंगफली के तेल में विटामिन ई, एसट्रिंजेंट, एंटीसेप्टिक, एंटीस्पास्मोडिक, फ्लेवोनोइड्स, ओलिक एसिड और फोलेट्स जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। मूंगफली के तेल का सेवन करने से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है। साथ ही ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं मूंगफली का तेल का सेवन करने से सेहत और स्किन को मिलने वाले लाभ के बारे में

मूंगफली तेल के फायदे

1. हार्ट के लिए फायदेमंद
हार्ट के लिए मूंगफली के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली के तेल में मोनोअनसेचुरेटेड फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो अच्छे कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। साथ ही हार्ट की बीमारी और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: गिलोय आंवला जूस में छिपे हैं अनगिनत राज, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में होता है फायदेमंद

2. डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए मूंगफली के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली के तेल में ओलिक एसिड इंसुलिन उत्पादन में नकारात्मक प्रभाव डालने वाले इंफ्लेमेटरी साइटोकाइन टीएनएफ-अल्फा के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। जिससे डायबिटीज की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

3. जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द की समस्या से राहत पाने के लिए मूंगफली के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली के तेल में एसट्रिंजेंट पाया जाता है, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है अलसी, पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को करता है दूर

4. स्किन स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
स्किन स्वस्थ बनाए रखने के लिए मूंगफली के तेल का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मूंगफली के तेल में विटामिन ई मौजूद होता है, जो स्किन स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही स्किन पर दिखने वाले एजिंग साइन जैसे झुर्रियां और फाइन लाइन्स को कम करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Published on:
29 Jul 2022 02:34 pm
Also Read
View All
Social Jet Lag Side Effects: पूरे हफ्ते की थकान मिटाने के लिए रविवार को देर तक सोना सही है या गलत? न्यूरोलॉजिस्ट से समझें सोशल जेट लैग

Thyroid Myopathy Symptoms: गर्मियों में मांसपेशियों की ऐंठन और जोड़ों के दर्द की वजह हो सकता है थायराइड मायोपैथी, एंडोक्रिनोलॉजिस्ट से जानें सच

बार-बार प्यास लगना सिर्फ गर्मी है या डायबिटीज का संकेत? फिजिशियन ने बताया Polydipsia का कारण

Ramesh Subramanyam Death : हड्डियों के कैंसर के शुरूआती लक्षण जानिए, जिससे हुई तमिल फिल्म डायरेक्टर की मौत

Aplastic Anaemia symptoms: कैंसर सर्वाइवर Tyler Andrews ने 9 घंटे 55 मिनट में फतह किया एवरेस्ट, बचपन में एप्लास्टिक एनीमिया के थे शिकार