स्वास्थ्य

Health Tips: क्या आपको तनाव और अनिद्रा के कारण आते हैं बुरे विचार, तो ये उपाय दिलाएंगे इससे राहत

Health Tips: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और भागदौड़ की जिंदगी में ज्यादातर लोग तनाव के शिकार हो रहे हैं। तनाव के कारण अनिद्रा की समस्या भी हो जाती है। जिसकी वजह से शारीरिक व मानसिक समस्याएं होने लगती है। लेकिन कुछ उपाय इस समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 May 2022, 3:15 PM IST
Health Tips: क्या आपको तनाव और अनिद्रा के कारण आते हैं बुरे विचार, तो ये उपाय दिलाएंगे इससे राहत
Health tips to prevent stress and insomnia during sleep

Health Tips: आज के समय में भागदौड़ की वजह से तनाव होना आम बात है। तनाव की वजह से अनिद्रा की समस्या हो जाती है। आज के समय में ज्यादातर लोग अनिद्रा की समस्या से ग्रसित है। पूरे दिन काम करने की वजह से शरीर थक जाता है। लेकिन रात में सोने के समय बिस्तर पर नींद नहीं आती है। थकान और अनिद्रा के कारण दिमाग काम करना बंद कर देता है। जिसकी वजह से दिमाग में बहुत सी चीजें चलने लगती है। मन में बुरे विचार आने लगते हैं। साथ ही शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। लेकिन इस समस्या से छुटकारा दिलाने में कुछ उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में, जो पूरे विचार को दूर करने में मदद करते हैं, जिससे तनाव और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

अनिद्रा और तनाव से राहत पाने के उपाय

तलवे की मसाज करें
अनिद्रा और तनाव से राहत पाने के लिए सोने से पहले आप हाथ-पैर को अच्छे से धो लें। फिर इसके बाद अपने हाथ पैर के तलवे की अच्छे से मसाज करें। ऐसा करने से शरीर में खून का प्रवाह बेहतर होता है और थकान की समस्या भी दूर होती है। जिससे नींद भी अच्छी आती है।
यह भी पढ़ें: ग्रीन कॉफी पीने से मिलते हैं कई फायदे, वजन कम करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने में होता है सहायक

मोबाइल से बनाएं दूरी
अनिद्रा और तनाव से राहत पाने के लिए सोने से दो घंटे पहले आप मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी से दूरी बनाकर रहें। आज की लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं, जिसकी वजह से वह रात में अच्छे से सो भी नहीं पाते हैं। इसलिए रात मे सोने के समय मोबाइल से दूरी बनाकर रखें।

एक्टिविटी करें
अनिद्रा और तनाव से राहत पाने के सोने से पहले कुछ एक्टिविटी करके आप अनिद्रा और तनाव की समस्या से राहत पा सकते हैं। इसके लिए बुक रीडिंग करें, म्यूजिक सुनने, व्यायाम करें या प्रार्थना व ध्यान कर सकते हैं। इन एक्टिविटी को करने से आपको नींद आ सकती है। साथ ही इससे तनाव भी दूर होगा।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
30 May 2022, 3:15 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Pins and Needles Sensation: थोड़ी देर बैठकर उठते ही पैरों में चींटियां चलने का एहसास किस कारण से होता है, हेल्थलाइन से जानें बचाव के उपाय

Hypersalivation: बिना कुछ खाए भी मुंह में पानी क्यों भरने लगता है? हेल्थलाइन से समझें इसके लक्षण

Autophony: कान में अपनी ही आवाज गूंजती हुई क्यों सुनाई देती है? जॉन हॉपकिंस मेडिसिन से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

Body Odor After Shower: नहाने के बाद भी शरीर से अजीब गंध आती है? इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं, मेयो क्लिनिक से जानें

Aphthous Ulcers: मुंह में बार-बार छाले क्यों पड़ते हैं? कब जांच कराना जरूरी है, क्लीवलैंड क्लिनिक और डर्मनेट से जानें