
Heart Attack Symptoms (Image- gemini)
Heart Attack Symptoms: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खान-पान की वजह से दिल की बिमारियां बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। पहले माना जाता था कि हार्ट अटैक सिर्फ बुज़ुर्गों को आता है, लेकिन अब युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं। सबसे डरावनी बात यह है कि बहुत से लोग इसके लक्षणों को पहचान ही नहीं पाते और जब तक अस्पताल पहुंचते हैं, बहुत देर हो चुकी होती है। अगर आप अपने दिल से प्यार करते हैं, तो डॉ. श्रीकांत जनवर (हृदय रोग विशेषज्ञ) से जानें कि कब आपका दिल खतरे में होता है।
यह सबसे आम लक्षण है। सीने के बीचों-बीच दबाव, भारीपन या जकड़न महसूस होना हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है। यह दर्द कुछ मिनटों तक रह सकता है या रुक-रुक कर भी हो सकता है। इसे कभी भी साधारण 'एसिडिटी' समझकर अनदेखा न करें।
अगर बिना किसी भारी काम के आपकी सांस फूलने लगे या आपको ऐसा लगे कि आपको पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल रही है, तो सावधान हो जाएं। अक्सर सीने में दर्द के साथ या उससे पहले ही सांस फूलने की समस्या शुरू हो जाती है।
ठंड के मौसम में या बिना किसी शारीरिक मेहनत के अचानक चिपचिपा और ठंडा पसीना आना खतरे की घंटी है। जब दिल को खून पंप करने में मशक्कत करनी पड़ती है, तो शरीर का तापमान संतुलित रखने के चक्कर में पसीना आने लगता है।
अगर आप पिछले कुछ दिनों से बिना किसी कारण के बहुत ज्यादा थका हुआ महसूस कर रहे हैं, या रोजाना के छोटे काम करने में भी आपकी हिम्मत जवाब दे रही है, तो यह दिल की कमजोरी का संकेत हो सकता है। महिलाओं में यह लक्षण अक्सर देखा जाता है।
हार्ट अटैक का दर्द सिर्फ सीने तक सीमित नहीं रहता। कई बार यह दर्द आपके बाएं हाथ से शुरू होकर जबड़े, गर्दन या पीठ तक फैल जाता है। अगर यह दर्द अचानक शुरू हो और बढ़ता जाए, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Updated on:
01 May 2026 03:11 pm
Published on:
01 May 2026 03:10 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
