स्वास्थ्य

पंजाब में बढ़ रहा है Influenza, ​जानिए कैसे करें बचाव, क्या है इसके लक्षण

influenza वायरस सात दिन से ज्यादा नहीं रहता है लेकिन यह बच्चों और बूढ़ों को ज्यादा परेशान करता नजर आ रहा है इसके सात दिन के बाद भी इनमें दवा चल रही हैं
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2024, 12:16 PM IST
Influenza virus
Influenza is increasing in Punjab, know how to prevent it, what are its symptoms

Influenza : मौसम बदल रहा है वायरस फैला रहा है। ऐसा ही वायरस अब पंजाब में एक्टिव हो गया है जिसका नाम इंफ्लुएंजा (influenza)। बताया जा रहा है यह वायरस मौसम के बदलने के कारण फिर से ​एक्टिव हो गया है। इस समय इस वायरस के कारण पंजाब के अमृतसर शहर में इस वायरस से संबंधित वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि यह वायरस बच्चों और बूढ़ों तेजी से अपना शिकार बना रहा है।

इस वायरस की बात कि जाए तो यह वायरस एक हफ्ते में खत्म हो जाता है लेकिन अब यह वायरस बच्चों और बूढ़ों को अपना शिकार बना रहा है और हफ्तेभर से ज्यादा इससी दवाई का उपयोग कर रहे है। लोग इस वायरस को कोरोना का छोटा रूप भी कह रहे है।

क्या है इस इंफ्लुएंजा वायरस के लक्षण What are the symptoms of this influenza virus

इंफ्लुएंजा (influenza) वायरस के लक्षणों की बात कि जाए तो इसके लक्षण जल्दी ही सामने आ जाते हैं और हम इसे पहचान लेते हैं जिसमें

  • बुखार
  • ठंड लगना
  • शरीर में दर्द
  • खांसी
  • सिरदर्द
  • गला खराब होना
  • नाक बहना
  • थकान या कमजोरी महसूस होना
  • दस्त या उल्टी

​आदि लक्षण शामिल है। इस बीमारी के होने का कारण इंफ्लुएंजा वायरस होता है।

इस वायरस के तीन आम प्रकार होते हैं जिसमें इंफ्लुएंजा (influenza) ए, बी, और सी शामिल होते हैं। बात इंफ्लुएंजा ए और बी की बात कि जाए यह ​सर्दियों में ज्यादा देखने को मिलता है जिसके कारण यह गंभीर नजर आता है। ज​बकि इंफ्लुएंजा सी ​की बात कि जाए तो इसके ज्यादा गंभीर लक्षण देखने को नहीं मिलते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरसडायबिटीज, अस्थमा, सी.ओ.पी.डी. या फेफड़ों की किसी अन्य पुरानी बीमारी वाले मरीजों को ज्यादा इफेक्ट करता है। इसलिए इन मरीजों को इनसे बचकर रहना चाहिए।

कैसे फैलता है यह वायरस How does this virus spread?

इन्फ्लूएंजा (influenza) से संक्रमित व्यक्ति एक से दो अन्य लोगों को फ्लू दे सकता है। किसी संक्रमित व्यक्ति से सीधे संपर्क में आने से इन्फ्लूएंजा वायरस फैलता है। आसपास के किसी व्यक्ति के खांसने, छींकने या बोलने से हवा के माध्यम से आपके मुंह या नाक में जा सकती हैं। फ्लू फिर आपके फेफड़ों में प्रवेश करता है। फ्लू वायरस से संक्रमित सतह को हाथ से छूकर फिर चेहरे, नाक, मुंह या आंखों को छूने से फैलता है। इन सतहों पर दरवाजे के नॉब, डेस्क, कंप्यूटर और फोन हैं। फ्लू से पीड़ित व्यक्ति के हाथ या चेहरे को छूने के बाद अपने हाथों को धोना चाहिए।

इन्फ्लूएंजा से कैसे बचे How to avoid the flu

  • इन्फ्लूएंजा से संक्रमित व्यक्ति को अपने आसपास के लोगों से दूर रहना चाहिए और खाँसते एवं छींकते वक्त अपना मुंह ढक लेना चाहिए।इन्फ्लूएंजा से संक्रमित व्यक्ति का झूठा नहीं खाना चाहिए।
  • किसी दूषित जगह को छूने से बचना चाहिए।
  • किसी भी चीज को छूने के बाद अपने हाथ को सेनेटाइज करना चाहिए।
डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
4 Oct 2024, 12:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
क्या आपको भी दूसरों से ज्यादा ठंड लगती है? एनीमिया से लेकर थायराइड तक हो सकती हैं ये 4 वजहें

AQI Exercise: खराब AQI में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित है? अमेरिकन लंग आर्गेनाईजेशन से जानें किन लोगों को बाहर वर्कआउट से बचना चाहिए

Post Diwali Diet: त्योहार के बाद शरीर को फिट कैसे रखें? WHO, एनआईडीडीके और NHS से जानें पानी, फाइबर और क्रैश डाइट से बचने के टिप्स

Allergy vs Cold: प्रदूषण और बदलते मौसम में खांसी क्यों बढ़ती है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें एलर्जी के लक्षण और कब डॉक्टर के पास जाएं

Festive Weight Control: दिवाली और त्योहारों में वजन बढ़ने से कैसे बचें? हार्वर्ड न्यूट्रिशन सोर्स से जानें हेल्दी प्लेट और स्मार्ट स्नैक्स चॉइस