स्वास्थ्य

महिलाओं में क्या है माइग्रेन के प्रमुख लक्षण, कैसे बचा सकता है इससे, जानें आप

Migraines Symptoms in Females: अध्ययन कहता है कि माइग्रेन से ग्रस्त महिलाओं में हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। ऐसे में जानते हैं महिलाअें में माइग्रेन की प्रमुख लक्षण क्या है।
3 min read
• •
Jan 31, 2025
Migraines Symptoms in Females

Migraines Symptoms in Females: आज के समय में सिरदर्द की समस्या से लगभग हर कोई परेशान रहता है। लेकिन जब उसको माइग्रेन की समस्या होने लग जाए तो वह और भी ज्यादा परेशान हो सकता है। यह एक ऐसी समस्या होती है जिसमें सिर का एक हिस्सा काफी ज्यादा दर्द करता है। जब किसी को माइग्रेन की समस्या होती है तो व्यक्ति शांत और अकेले में बैठना पसंद करता है। उसे यहां तक की अंधेरा अच्छा लगने लग जाता है। माना जाता है की इस समस्या से पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा ग्रसित होती है। ऐसे में जानेंगे की महिलाओं में माइग्रेन की समस्या के लक्षण क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।

हृदय संबंधी समस्याएं बढ़ने का खतरा

अमेरिका के हार्वर्ड टी.एच. चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि माइग्रेन से ग्रस्त महिलाओं में हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। इस अध्ययन के अनुसार, जिन महिलाओं को माइग्रेन (Migraines) की समस्या होती है, उन्हें हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक और छाती में दर्द का खतरा काफी बढ़ जाता है। महिला स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. नीरा सिंह का कहना है कि महिलाओं में माइग्रेन की समस्या आम है, और इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

क्या है महिलाओं में माइग्रेन के प्रमुख लक्षण : Migraines Symptoms in Females

जब माइग्रेन की समस्या होती है तो महिलाओं में इसके ये प्रमुख लक्षण हो सकते हैं जो कुछ इस प्रकार है।

  • माइग्रेन का मुख्य लक्षण आधे सिर में दर्द होना है।
  • सिर में तीव्र चुभन का अनुभव होता है।
  • यह समस्या 2 से 72 घंटे तक लगातार बनी रह सकती है।
  • भोजन और पेय पदार्थों में अरुचि भी माइग्रेन के लक्षणों में शामिल हो सकते हैं।
  • आवाज सुनने पर चिड़चिड़ापन महसूस होना।
  • रोशनी के प्रति संवेदनशीलता।

क्या है माइग्रेन की होम रेमेडी : What is the home remedy for migraine

अदरक

सेहत के लिए अदरक अत्यंत लाभकारी होता है। इसके उपयोग से आप माइग्रेन की समस्या से निजात पा सकते हैं। इसका उपयोग करने के लिए 1 चम्मच अदरक का रस लें और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को पी लें। इसके अतिरिक्त, आप अदरक को अपने मुँह में रखकर धीरे-धीरे इसका रस चूस सकते हैं, जिससे माइग्रेन में राहत मिलेगी।

लौंग

सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या में लौंग आपके लिए लाभकारी हो सकती है। इसका उपयोग करने के लिए 1 गिलास दूध लें और उसमें 1 चुटकी लौंग का पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन करने से सिरदर्द में आराम मिलता है।

माइग्रेन से बचाव उपाय : Migraine prevention measures

  • यदि आप अपनी लाइफस्टाइल का खासा ख्याल रखते हैं तो आप इस समस्या से बच सकते हैं। ऐसे मे आपको डिब्बाबंद, जंक फूड्स और तेल मसाले वाली चीजों से दूरी बनानी चाहिए।
  • आपको यदि इसकी समस्या है तो आपको रोशनी में जाने से बचना चाहिए।
  • आराम करने पर फोकस करें।
  • आपको नियमित एक्सरसाइज करनी चाहिए। आप चाहे तो नियमित योग कर सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
Updated on:
31 Jan 2025 08:40 am
Published on:
31 Jan 2025 08:40 am