स्वास्थ्य

Cholera बीमारी से 6000 से अधिक मौतें, इस देश के लिए बनी काल, जानिए इसके खतरनाक लक्षण

Cholera Symptoms: कालरा एक संक्रामक बीमारी है जो Vibrio cholerae नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। अफ्रीका में यह बीमारी तेजी से फैल रही है, और अब तक 6000 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। जानिए इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय।
2 min read
Oct 25, 2025
Sudan Cholera, Sudan, Cholera, Cholera in sudan, Sudan Cholera death,
Cholera infection causes|फोटो सोर्स –(IANS)

Cholera Symptoms: अफ्रीकी देशों में इस समय कालरा (हैजा) का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Africa CDC) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 की शुरुआत से अब तक 6,795 लोगों की मौत कालरा से हो चुकी है। यह संख्या पिछले कुछ वर्षों की तुलना में कहीं ज्यादा है, जिससे साफ पता चलता है कि यह बीमारी किस तेजी से फैल रही है। आइये जानते हैं इसके लक्षण और इससे जुड़ी कुछ जानकारी ताकि आप सर्तक रह सकें।

अफ्रीका CDC के अनुसार

अफ्रीका CDC के अनुसार, अब तक 23 देशों में करीब 2.94 लाख से अधिक कालरा के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस साल मृत्यु दर लगभग 2.3 प्रतिशत रही है, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक है। दक्षिण सूडान, सूडान, कांगो और अंगोला जैसे देश इस समय सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।अफ्रीका CDC के डिप्टी इंसीडेंट मैनेजर याप बूम द्वितीय ने बताया कि “2022 की तुलना में 2025 में अभी तक के आंकड़े लगभग तीन गुना बढ़े हैं। इससे साफ है कि हाल के वर्षों में कालरा के मामले और मौतें तेजी से बढ़ी हैं।”उन्होंने यह भी कहा कि कालरा के साथ-साथ एमपॉक्स (mpox) और खसरा (measles) जैसी बीमारियां भी अफ्रीकी महाद्वीप के लिए बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियां बन गई हैं।

कालरा क्या है?

कालरा एक संक्रामक बीमारी है जो Vibrio cholerae नामक बैक्टीरिया के कारण होती है। यह बैक्टीरिया आमतौर पर गंदे पानी या दूषित भोजन के ज़रिए शरीर में प्रवेश करता है। संक्रमण होने पर शरीर में तेजी से पानी और लवण की कमी होने लगती है।

कालरा के प्रमुख लक्षण (Symptoms of Cholera)

  • बार-बार पतला दस्त (Watery Diarrhea) – यह सबसे प्रमुख लक्षण है।
  • उल्टी (Vomiting) – जिससे शरीर में पानी की कमी और तेज़ी से होती है।
  • तेज प्यास लगना और कमजोरी महसूस होना।
  • शरीर में ऐंठन (Muscle Cramps) – खासकर हाथ-पैरों में।
  • त्वचा का सूखना और आंखों का धंस जाना।
  • रक्तचाप का गिरना और बेहोशी तक आना (Severe Dehydration)

अफ्रीका में बार-बार क्यों बढ़ रहा है कालरा का खतरा?

  • साफ पानी की कमी
  • गंदगी और खराब स्वच्छता व्यवस्था
  • कमजोर स्वास्थ्य सुविधाएं
  • एक साथ कई सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थितियां

कैसे बचें कालरा से

  • केवल उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं।
  • भोजन को ढककर रखें और खुले में बिकने वाला खाना न खाएं।
  • साबुन से नियमित हाथ धोएं, खासकर खाने से पहले और शौच के बाद।
  • आसपास की सफाई पर ध्यान दें ताकि मक्खियां और मच्छर न पनपें।
Updated on:
25 Oct 2025 12:54 pm
Published on:
25 Oct 2025 12:37 pm