25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ice Pick Headache: सिर में बिजली की तरह चुभता है दर्द और कुछ सेकंड में ठीक हो जाता है? क्लीवलैंड क्लिनिक से जानें आइस पिक हैडेक

Ice Pick Headache Cause: क्या आपके सिर में भी अचानक सुई जैसा दर्द होता है और तुरंत गायब हो जाता है? क्लीवलैंड क्लिनिक और एसोसिएशन ऑफ माइग्रेन डिसऑर्डर्स से जानें क्या है आइस पिक हैडेक (Ice Pick Headache), इसके मुख्य कारण और लक्षण।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Nidhi Yadav

Aug 25, 2026

Ice pick headache symptoms,Primary stabbing headache causes,Sharp sudden head pain,

सिर में बिजली की तरह चुभता हुआ दर्द क्यों होता है- प्रतीकात्मक तस्वीर (Source- Freepik)

Ice Pick Headache Symptoms: क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि अचानक सिर में ऐसा महसूस हो जैसे किसी ने बर्फ तोड़ने वाली सुई (Ice Pick) या कोई नुकीली चीज चुभा दी हो? यह दर्द इतना तेज और अचानक होता है कि इंसान एक पल के लिए सहम जाता है। लेकिन जैसे ही आप संभलने की कोशिश करते हैं, यह दर्द कुछ ही सेकंड में गायब भी हो जाता है। क्लीवलैंड क्लिनिक के अनुसार, अगर आपको भी सिर में ऐसा ही अचानक, तेज और चुभने वाला दर्द होता है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसे आइस पिक हैडेक (Ice Pick Headache) या प्राइमरी स्टैबिंग हैडेक कहा जाता है। यह कोई आम सिरदर्द नहीं है, लेकिन सही समय पर इसे समझ लिया जाए तो इससे घबराने की जरूरत नहीं होती। आइए जानते हैं कि आइस पिक हैडेक क्या है, इसके क्या लक्षण हैं और यह क्यों होता है।

क्या होता है आइस पिक हैडेक?

एसोसिएशन ऑफ माइग्रेन डिसऑर्डर्स के अनुसार, आइस पिक हैडेक सिरदर्द का एक ऐसा रूप है जिसमें सिर में अचानक बहुत तेज, सुई की तरह चुभने वाला या बिजली के झटके जैसा दर्द (Stabbing pain) होता है। इस सिरदर्द की सबसे बड़ी खासियत इसका समय है। यह दर्द आमतौर पर सिर्फ कुछ सेकंड (1 से 10 सेकंड) के लिए ही रहता है। यह इतनी जल्दी आता है और चला जाता है कि जब तक आप समझ पाते हैं कि क्या हुआ, दर्द खत्म हो चुका होता है। हालांकि, यह दिन में कई बार या अचानक कभी भी महसूस हो सकता है।

इसके मुख्य लक्षण और पहचान क्या हैं?

  • अचानक और तेज चुभन।
  • यह दर्द कुछ ही सेकंड के लिए रहता है (आमतौर पर 1 से 10 सेकंड तक)।
  • सिर के किसी भी हिस्से में होना।
  • बिना किसी चेतावनी के दर्द बिना उठ जाता है।
  • कोई अन्य लक्षण न होना।

आइस पिक हैडेक क्यों होता है?

क्लीवलैंड क्लिनिक के मुताबिक, आइस पिक हैडेक का कोई एक सटीक कारण तय नहीं है, लेकिन इसे मुख्य रूप से तंत्रिका तंत्र (Nervous System) की अल्पकालिक गड़बड़ी से जोड़कर देखा जाता है। इसके पीछे ये मुख्य वजहें हो सकती हैं;

  • नसों में अचानक गड़बड़ी।
  • माइग्रेन या क्लस्टर हैडेक का इतिहास।
  • तनाव और थकान।
  • अचानक रोशनी या तापमान में बदलाव।

इससे राहत पाने और बचाव के उपाय

यह दर्द केवल कुछ सेकंड में खत्म हो जाता है, इसलिए जब तक आप कोई दवा लेंगे, दर्द अपने आप चला जाता है। लेकिन इसे बार-बार होने से रोकने के लिए आप ये आदतें अपना सकते हैं;

  • रोज 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लें।
  • तनाव कम करें।
  • स्क्रीन टाइम घटाएं।
  • पानी भरपूर पीएं।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल