स्वास्थ्य

सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं? ये 3 घरेलू नुस्खे हैं आपके लिए रामबाण इलाज

Effective Home Remedies For Swelling: शरीर में सूजन कई वजहों से होती है, लेकिन यहां आपको शरीर के प्रत्येक अंग की सूजन को खत्म करने के वो घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपकी दवा से ज्यादा बेहतर काम करते हैं।

2 min read
May 06, 2024
swelling in the leg

Effective Home Remedies For Swelling: सूजन शरीर में किसी असामान्यता या बीमारी का संकेत हो सकती है। यह शरीर के किसी भाग में हो सकती है, जैसे पैर, चेहरा, हाथ, या अन्य किसी अंग में। सूजन कई कारणों से हो सकती है, जैसे चोट, फ्लू, इंफेक्शन, या किसी अन्य बीमारी का लक्षण होना। अगर किसी के शरीर में सूजन हो, तो पहले उसकी वजह का पता लगाने के लिए डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए।

सूजन (Swelling) को कम करने के लिए कुछ घरेलू उपाय हो सकते हैं। ये उपाय सूजन (Swelling) को ठीक करने में मददगार साबित हो सकते हैं। जैसे कि, ठंडे पानी की एक ताव पर सूजन (Swelling) वाले स्थान पर लगाना, ताजा नींबू का रस पीना, और अदरक का सेवन करना।

लेकिन, ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर सूजन (Swelling) लंबे समय तक बनी रहती है या बार-बार होती है, तो यह बीमारी का संकेत हो सकती है और इसे नज़दीकी डॉक्टर से जाँच करवाना चाहिए। सूजन के अनेक कारण हो सकते हैं, और सही उपचार के बिना, समस्या और बढ़ सकती है।

सूजन क्यों होती है Why swelling occurs

शरीर में सूजन (Swelling) होने के कई कारण होतें। थायरॉयड, शुगर और किडनी की समस्या में सूजन शरीर में होती है। कई बार दवाओं के कारण भी ऐसा होता है। वाटर रिटेंशन के कई कारण होते हैं। हार्मोनल इम्बैलेंस और स्टेरॉयडयुक्त दवाओं के सेवन की वजह से सूजन (Swelling) की समस्या होती है। वहीं, पीरियड्स के एक सप्ताह पहले भी सूजन पेट में आ जाती है। कुछ सूजन (Swelling) अस्थाई होते हैं वहीं, कुछ सूजन (Swelling) शरीर में बने रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इन सूजन से मुक्ति के उपाय किए जाएं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हमारे किचन में ही कई ऐसी होम रेमेडीज मौजूद हैं जो सूजन (Swelling) को कम करने में सहायक होती हैं।

swelling in the leg

सूजन को दूर करने के ये है अचूक घरेलू उपाय Home remedy to remove swelling

तुलसी– तुलसी की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन करने से शरीर की सूजन को दूर करने में मदद मिल सकती है।
हल्दी– हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटी-बायोटिक से भरी होती है। सूजन को दूर करने के लिए हल्दी को डाइट में शामिल करना चाहिए। हल्दी वाला दूध या हल्दी का पानी पीना फायदेमंद होता है।
जीरा– जीरा और चीनी को बराबर मात्रा में पीसकर दिन में तीन बार एक चम्मच खाने से सूजन को दूर किया जा सकता है।
ग्रीन टी- ग्रीन को सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. ग्रीन टी और शहद के सेवन से सूजन की समस्या को दूर किया जा सकता है।
अलसी के बीज-अलसी के बीज भी सूजन को कम करने में सहायक होते हैं।


डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
06 May 2024 03:21 pm
Published on:
06 May 2024 03:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर