स्वास्थ्य

PM Modi खाते हैं नीम के साथ ये चीज, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए इसके फायदे व सेवन का तरीका

PM Modi’s Health Secret: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीम की पत्तियां और मिश्री का सेवन करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह संयोजन इम्यूनिटी बढ़ाने, पाचन सुधारने और मौसमी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। जानें डॉक्टर अर्जुन राज से इसके फायदे और सही सेवन विधि।

2 min read
Sep 19, 2025
PM Modi’s Health Secret (photo- insta @narendramodi)

PM Modi Health Secret: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने खान-पान और लाइफस्टाइल के लेकर चर्चा में बने रहते हैं। हमेशा से ही उनका झुकाव देसी और आयुर्वेदिक चीजों की ओर ज्यादा रहा है। मोदी जी ने मोरिंगे के पराठे और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले काढ़े का जिक्र किया था ये सारी चीजें उन्हें काफी पसंद हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे नीम की पत्तियां और मिश्री भी खाते हैं? हाल ही में उन्होंने चैत्र नवरात्रि के मौके पर इसे लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया था।

मोदी जी ने लिखा था कि चैत्र नवरात्रि और नए साल की शुरुआत पर देशभर में लोग नीम और मिश्री खाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे खुद नीम की कोमल पत्तियों और फूलों से बना जूस पीते हैं। अब सवाल उठता है कि आखिर नीम और मिश्री का कॉम्बिनेशन क्यों खास है और इसे खाने का सही तरीका क्या है। तो आइए जानते हैं आयुर्वेदिक डॉक्टर अर्जुन राज से इसके फायदे और सेवन विधि।

ये भी पढ़ें

Benefits Of Neem Leaves: सुबह खाली पेट नीम का सेवन करें नियमित रूप से, और पाएं चमकती त्वचा से लेकर मजबूत पाचन तक के लाभ

नीम के फूल और पत्तियों के फायदे (Benefits of Neem flowers and leaves)

डॉ. अर्जुन राज बताते हैं कि नीम के फूल गर्मियों की शुरुआत में शरीर को ठंडा और शांत बनाए रखते हैं। आयुर्वेद में इसे पित्त शांत करने वाला माना गया है। नीम फूलों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। ये शरीर को संक्रमण से बचाते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

नीम की कोमल पत्तियां पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ये आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करती हैं और कोलन को साफ करती हैं। रिसर्च के अनुसार, नीम की पत्तियों और बीज के अर्क में एंटी-कैंसर, एंटी-डायबिटिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

मिश्री के फायदे (Benefits of Mishri)

मिश्री यानी खड़ी शक्कर सिर्फ मीठा करने का साधन नहीं है, बल्कि आयुर्वेद में इसे दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। मिश्री खांसी और जुकाम से राहत दिलाती है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करती है। इसके अलावा, यह खून की कमी (एनीमिया) को दूर करती है और हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाती है। खाने के बाद मिश्री खाने से पाचन अच्छा होता है और यह नेचुरल माउथ फ्रेशनर की तरह काम करती है।

नीम और मिश्री का सेवन कैसे करें? (How to consume Neem and Mishri?)

डॉ. अर्जुन राज बताते हैं कि सुबह खाली पेट नीम की 4-5 कोमल पत्तियां और एक-दो दाने मिश्री के साथ लेना बहुत फायदेमंद होता है। इससे पाचन सुधरता है, शरीर डिटॉक्स होता है और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है। चाहें तो नीम के फूलों से जूस बनाकर उसमें हल्की मिश्री डालकर भी पी सकते हैं।

ये भी पढ़ें

सुबह खाली पेट चबा ले इस पेड़ की पांच पत्तियां, बड़े से बड़े रोग भी नहीं भेद पाएंगे इसके सुरक्षा कवच को
Also Read
View All