स्वास्थ्य

Red Grapes Ke Fayde: कितने भी महंगे हो ये अनूठे अंगूर, फायदे सुनकर आज से ही खाना शुरू कर देंगे

लाल अंगूर (Red Grapes) का सेवन आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी है, इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी आंखों की रोशनी को तेज रखने में मदद करता है।

2 min read
Feb 13, 2024
,

Red Grapes Benefits: अंगूर एक ऐसा सुपरफूड है जिसे खाने से कोई मना नहीं करता। अंगूर में इतने गुण हैं कि आंख से लेकर दिल तक कई अंगों को स्वस्थ्य रखने में लाभकारी है, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर ये फल तीन रंगों में मिलता है, हरा, काला और लाल अंगूर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। हम आपको बताएंगे तीनों अंगूर में लाल अंगूर सबसे ज्यादा लाभकारी क्यों है

लाल अंगूर का सेवन आंखों के लिए बहुत ही लाभकारी है, इसमें पाए जाने वाला विटामिन सी आंखों की रोशनी को तेज रखने में मदद करता है।

हड्डियों मजबूत होती हैं (Strong Bones)

लाल अंगूर के बीज में प्रोएंथोस्यानिडींस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती देने में सहायक है। अंगूर खाने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ती है और अर्थराइटिस दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करें (Control Cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे – ह्रदय रोग, डायबिटीज, ब्लडप्रेशर आदि। इसलिए, कोलेस्ट्रॉल का नियंत्रित रहना बहुत जरूरी है। लाल अंगूर को आहार में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल संतुलित रहता है। इसके सेवन से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) में वृद्धि होती है।

ब्लड प्रेशर काबू करने में फायदेमंद (Control BP)

अंगूर के सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित हो सकता है। साथ ही, लाल अंगूर के जूस का सेवन करने से व्यक्ति के ब्लड प्रेशर में सुधार हो सकता है, शरीर में खून की कमी दूर होती है। खून साफ भी होता है।

दिल के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी (Healthy Heart)

दिल को स्वस्थ्य रखने में भी लाल अंगूर लाभकारी है, रोजाना लाल अंगूर खाने से दिल की कोशिकाएं और धमनियां सही रहती हैं।

कालू और हरे अंगूर (Black and Green Grapes)

हरे अंगूर सभी ने खाए और देखें हैं। ये बाजार में काफी आसानी से मिलते हैं और टेस्टी भी होते हैं। काले अंगूर को कॉनकॉर्ड अंगूर के नाम से भी जाना जाता है। ये थोड़े महंगे आते हैं, इससे जैम, अंगूर का रस और वाइन बनती है। कॉनकॉर्ड अंगूर एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिसमें रेस्वेराट्रोल भी शामिल है। रेस्वेराट्रोल अपने एंटी-कैंसर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है।

कॉनकॉर्ड अंगूर विटामिन C, विटामिन K और फाइबर का अच्छा सोर्स माने जाते हैं, इनमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, यही वजह है कि काले अंगूर वजन घटाने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए फायदेमंद है।

Published on:
13 Feb 2024 05:53 pm
Also Read
View All